Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हम पैसे नहीं, प्यार बांटते हैं, लोगों के प्यार और समर्थन से जीतते हैं: सीएम मान

मान ने चुनाव आयोग के पक्षपात की आलोचना की, कहा - भाजपा नेता जैकेट, जूते और पैसे बांट रहें, लेकिन चुनाव आयोग ने उसके बजाय मेरे आवास पर छापा मारा!

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Delhi Elections, Rohtas Nagar, AAP Roadshow, Delhi Elections 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2025

Last updated on: Jan 31, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए शुक्रवार को कोंडली, रोहतास नगर और गोकलपुर में तीन रोड शो किए और बदरपुर में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। प्रचार अभियान में मान ने पारदर्शी शासन, विकास और जवाबदेही के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता का जिक्र किया और विरोधी पार्टियों की राजनीति को उजागर किया।

कोंडली में बोलते हुए, सीएम मान ने आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से निशाना बनाते हुए भाजपा द्वारा किए गए घोर उल्लंघनों को नजरअंदाज करने के लिए चुनाव आयोग (EC) की निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता बेशर्मी से पैसे, जैकेट, जूते और साड़ियां बांट रहे हैं, फिर भी चुनाव आयोग ने दिल्ली में मेरे आवास कपूरथला हाउस पर छापा मारा। पर उन्हें कुछ नहीं मिला क्योंकि हम पैसे नहीं बांटते, प्यार बांटते हैं और इसी प्यार से हम जीतते हैं।

आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति पर प्रकाश डालते हुए मान ने आप की जन-समर्थक नीतियों की तुलना भाजपा की शोषणकारी नीतियों से की। उन्होंने कहा, “दो पक्ष हैं- एक जो शिक्षा और विकास को बढ़ावा देता है और दूसरा जो नफरत और विभाजन की राजनीति करता है। इसलिए शत्रुता के स्थान पर शिक्षा को और प्रचार के स्थान पर प्रगति को चुनें।"

रोहतास नगर में, मान ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "पूरी दिल्ली के लोग कह रहे हैं, 'फिर लाएंगे केजरीवाल' क्योंकि वह आपका भाई है, आपका बेटा है और उसने आपके लिए काम किया है।" उन्होंने कहा कि जब भाजपा आपका वोट खरीदने की कोशिश करे तो उनके पैसे ले लीजिए, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दीजिए।

गोकलपुर में जनता को संबोधित करते हुए मान ने भारी जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह झाड़ू है और आप जानते हैं कि यह गंदगी को साफ करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए आपका शोषण कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी जनता का एक-एक पैसा जन कल्याण में निवेश करती है।

बदरपुर में मान ने कई आप नेताओं के साथ, उन भक्तों के लिए मौन रखा, जिनकी महाकुंभ में भगदड़ के कारण दुखद रूप से जान चली गई। उन्होंने विभाजनकारी राजनीति पर एकता का आह्वान करते हुए दिल्ली की विविध और शिक्षित आबादी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “दिल्ली भारत का दिल है, जहां पूरा देश एक छत के नीचे रहता है। बीजेपी की जाति और सांप्रदायिक राजनीति यहां नहीं चल सकती।"

मान ने दिल्ली की सफलताओं से प्रेरित होकर पंजाब में इसी तरह के काम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "पंजाब में अब 850 मोहल्ला क्लिनिक हैं और 90 प्रतिशत घरों में मुफ्त बिजली है। इसके बावजूद हमें घाटा नहीं हुआ है। हमने किसानों और आमलोगों को मुफ्त बिजली प्रदान करते हुए राज्य के उद्यमों को भी लाभदायक बना दिया है। यह साफ़ इरादों की शक्ति है।"

मान ने भाजपा की रणनीति की आलोचना की और उसपर मतदाताओं को पैसे और चीजों का प्रलोभन देकर चुनाव में हेरफेर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खुलेआम सोशल मीडिया पर पैसे और सामान देते देखे जाते हैं फिर भी चुनाव आयोग आंखें मूंद लेता है। इसके बजाय, उन्होंने एक आधारहीन शिकायत पर मेरे घर पर छापा मारा।

मान ने दिल्लीवासियों से आम आदमी पार्टी को चुनने की अपने रिकॉर्ड को जारी रखने का आग्रह किया और कहा कि 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाएं उसके बाद अपनी ज़िम्मेदारी ख़त्म और हमारी ज़िम्मेदारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली ऐसे नेता का हकदार है जो अपने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ता हो। इसलिए आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा करें।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Delhi Elections , Rohtas Nagar , AAP Roadshow , Delhi Elections 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD