Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली में भगवंत मान का मेगा रोड शो: केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजौरी गार्डन, तिलक नगर और विकासपुरी में विशाल रोड शो किया, मतदाताओं से फिर से आप सरकार बनाने की अपील की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bhagwant Mann Roadshow, Punjab CM Bhagwant Mann, Aam Aadmi Party Campaign, Delhi Elections 2025, Arvind Kejriwal Good Governance, AAP Roadshow in Delhi, Dhanwati Chandela Rajouri Garden, Jarnail Singh Tilak Nagar, Mahinder Yadav Vikaspuri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2025

Last updated on: Jan 29, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली के राजौरी गार्डन, तिलक नगर और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए रोड शो कर प्रचार किया। रोड शो के दौरान लोगों से मान ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल को चुनने की अपील की और कहा कि दिल्ली के सुशासन की विरासत को मजबूत बनाएं। रोड शो में दिल्ली के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाया और पार्टी की जन-समर्थक पहलों की सराहना की।

मान ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित लोगों की हर मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। "हम वास्तविक मुद्दों के बारे में बात करते हैं और हम अपनी गारंटी भी पूरी करते हैं। पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में शून्य बिजली बिल आता है। हमने बिना रिश्वत और सिफारिश के 50,000 सरकारी नौकरियां दी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में क्रांति ला दी। पंजाब में अपने रिश्तेदारों को कॉल करें और उनसे पूछें कि कैसे आप सरकार ने अपने वादे निभाए हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में आप की परिवर्तनकारी नीतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बेहद महत्वपूर्ण योजना है। आम आदमी पार्टी का शासन लोगों के लिए काम करता है। अब इस विरासत को और आगे बढ़ाने का समय आ गया है। मान ने मतदाताओं से दिल्ली की प्रगति और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। वे पैसे कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी बीजेपी की तरह 'जुमला' नहीं होती है। हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। मान ने महिलाओं को 2,500 रुपये देने के भाजपा के दावे का उदाहरण देते हुए विपक्ष के खोखले वादों का मजाक उड़ाया। 

उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने सभी लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करने का अपना वादा पूरा किया? उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि मुझे और पंजाब के लोगों को भी उनके खातों में 15 लाख रुपये नहीं मिले क्योंकि भाजपा के चुनावी वादे 'जुमले' होते है।मान ने कहा, "यह चुनाव विभाजन के बजाय विकास को चुनने के लिए है। इसलिए 'आप' उम्मीदवारों को वोट करें और अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली का उज्जवल भविष्य सुरक्षित करें।"

तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा, "भाजपा के पास लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। वे ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम करती है। दिल्ली और पंजाब में हमने काम करके दिखाया है। आगे और भी बेहतर काम करेंगे।"

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bhagwant Mann Roadshow , Punjab CM Bhagwant Mann , Aam Aadmi Party Campaign , Delhi Elections 2025 , Arvind Kejriwal Good Governance , AAP Roadshow in Delhi , Dhanwati Chandela Rajouri Garden , Jarnail Singh Tilak Nagar , Mahinder Yadav Vikaspuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD