Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शाहपुर में जाईका एग्रीकल्चर की 7 उप परियोजनाओं पर 9.29 करोड़ खर्च होंगे : केवल सिंह पठानिया

उपमुख्य सचेतक ने वहाब सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shahpur, Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर (काँगड़ा) , 29 Jan 2025

Last updated on: Jan 29, 2025, 00:00 IST

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना -2 (जाईका एग्रीकल्चर) के तहत 7 उप परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और इस पर लगभग 9.29 करोड़ रुपये व्यय होंगें । 

यह जानकारी उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज केटलू में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 (जाईका एग्रीकल्चर) के अंतर्गत वहाब सिंचाई योजना त्रैम्बला का लोकार्पण के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी । 

उन्होंने बताया कि इन सात उप परियोजनाओं के पूरा होने पर यहां के सैंकड़ों किसान परिवारों की लगभग 9820 कनाल जमीन को सुचारू सिंचाई सुविधा मिलेगी । उन्होंने बताया कि 42 लाख से बनी लगभग 1900 मीटर लम्बी इस कूहल से 86 किसान परिवारों की 17.59 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी । 

उन्होंने बताया कि वहाब सिंचाई योजना सल्ली-भलेड़, नई कूहल तथा भेड़ी कूहल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इन पर 5 करोड़ रुपये व्यय होंगें । उन्होंने बताया कि जिला काँगड़ा में विभिन्न विकास खण्डों में जाईका-2 परियोजना के अंतर्गत 98 उप परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा और हजारों किसान परिवारों की 3678 हेक्टेयर भूमि को सुचारू रूप से सिंचाई की सुविधा मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बागवानों एवं किसानों की आर्थिकी में सुधार हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं । उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु अम्बाड़ी में 10 लाख से नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा तथा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को 100 केवीए में अपग्रेड किया जाएगा । 

उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय केटलु में नया शौचालय बनाने की घोषणा की । जाईका के जिला परियोजना प्रबन्धक डॉ.योगिंद्र पाल ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया एवं जिला में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह परम्परागत खेती के साथ साथ नगदी फसलों को भी अपनाएं ताकि उनकी आर्थिकी और सुदृढ़ हो। 

खण्ड परियोजना प्रबन्धक शाहपुर डॉ. अंकिता शर्मा ने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए यहाँ के किसानों को हर सम्भव जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जायेगा । कृषक विकास संघ त्रैम्बला ने कूहल के कार्य के लिए मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं उपमुख्य सचेतक का धन्यवाद किया एवं आभार जताया। 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चन्द, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, विद्युत अमित शर्मा, एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा, लोक निर्माण बलवीत, जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, एसडीएससीओ डॉ. ऋषि ,प्रधान कृषि विकास मेहर चन्द, सचिव सुभाष, अंजली, त्रिशला के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shahpur , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD