Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

7 से 23 फरवरी तक होगा सूरजकुंड में शिल्पकारों का महाकुंभ : डा. अरविन्द शर्मा

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने किया सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Faridabad, Surajkund Mela, Rajesh Nagar, Shilp Mahakumbh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 27 Jan 2025

Last updated on: Jan 27, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 38वाँ अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला आगामी 7 से 23 फरवरी तक फरीदाबाद में और अधिक आकर्षक रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष यह मेला महाकुंभ की तर्ज पर शिल्प महाकुंभ के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विश्व भर के शिल्पकार अपनी रचनात्मक कार्य शैली का प्रदर्शन मेले में करेंगे।

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मेले की तैयारियों को लेकर फरीदाबाद, सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल के सभागार में हरियाणा पर्यटन निगम व जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर भी मौजूद रहें। उन्होंने सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा कर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की धरा अपनी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को सहेजे है। हरियाणवी संस्कृति की पहचान दुनिया में कायम करवाने के साथ साथ शिल्पकारों के लिए एक उचित सम्मानजनक मंच देने की शुरुआत 1987 से सूरजकुंड में शिल्प मेले के रूप में शुरू हुई, जोकि आज विश्व स्तर पर अपनी अटूट मिसाल कायम कर रहा है। 

उन्होंने गौरवान्वित होते हुए कहा कि सूरजकुंड की धरा पर लगने वाला यह मेला विश्व का सबसे बड़ा शिल्प मेला है। इस बार यह मेला महाकुंभ की तर्ज पर शिल्प महाकुंभ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता और देश की संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं सूरजकुंड मेले की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर इस मेले को भव्य रूप देने के लिए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेले को डिजिटल रूप दिया गया है। पहली बार स्टॉल की बुकिंग ऑनलाइन की गई हैं। पूरी पारदर्शिता बनाए रखते हुए सूरजकुंड का यह शिल्प मेला डिजिटल प्लेटफार्म के साथ पर्यटन के क्षेत्र में आमजन के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। मेले से जुड़े हर पहलू की जानकारी सूरजकुंड मेला डॉट कॉम डॉट इन पर उपलब्ध रहेगी। 

यह हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले के आयोजन की जिम्मेवारी प्रभावी रूप से निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में उड़ीसा व मध्यप्रदेश थीम स्टेट हैं और बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड राष्ट्र भागीदार हैं और नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन मेले का कल्चरल पार्टनर है, साथ ही दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर रहेगा।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में आयोजित हो रहा यह सूरजकुंड मेला आज पूरे विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर चुका है, ऐसे में हमें पूरी जिम्मेवारी के साथ मेले के सफल आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में अपने विभाग से संबंधित सभी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मेले तक आने-जाने के लिए परिवहन की पूर्ण व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मेला उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि विश्व स्तरीय शिल्पकार मेले के शुभारम्भ के लिए भारत सरकार में पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आमंत्रित किया गया है, वहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी उद्घाटन समारोह में विशिष्ट तौर पर रहेंगे। समापन समारोह के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर को मुख्यातिथि के लिए आमंत्रण भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि 7 से 23 फरवरी तक चलने वाले मेले में देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों सहित विदेशी मंत्रालय से भी विशिष्ट जनों का आगमन रहेगा और रोजाना लाखों पर्यटक शिल्पकारों की प्रतिभा को देखने के लिए सूरजकुंड पहुंचेंगे।इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन, फरीदाबाद के उपायुक्त श्री विक्रम सिंह  सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Faridabad , Surajkund Mela , Rajesh Nagar , Shilp Mahakumbh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD