Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला स्तरीय गंणतंत्र दिवस पर केलांग में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने फहराया तिरंगा

लाहौल स्पिति में जनजातीय विकास के तहत 86 करोड़ 27 लाख रूपये व्यय किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो पर- विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार

Vinay Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner, DC Lahaul & Spiti, 76th Republic Day,Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में 76वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड  केलांग में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की। सर्वप्रथम मुख्यअतिथि ने देश की आन वान शान का प्रतीक तिरंगा झण्ड़ा फहराया तत्पशचात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व पुलिस, होमगार्ड, वन व स्थानिय पाठशालाओं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई भव्य परेड  की सलामी ली। 

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण दिन है वर्ष 1950 में इसी दिन हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई थी, और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने इस ऐतिहासिक दिवस पर देश और प्रदेश के महान सपूतों और देशभक्तों को नमन किया जिन्होंने देश को स्वाधीनता दिलवाने में अनेक कुर्बानियां दी। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। उन्होंने जिला के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला लाहौल स्पिति विकास की दृष्टि से पीछे नहीं है तथा प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

जनजातीय क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास तथा जनजातीय लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मे है । जिला लाहौल स्पिति में वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनजातीय विकास के तहत 86 करोड़ 27 लाख रूपये व्यय किये जा रहे हैं । जनजातीय उप योजना के अर्न्तगत लाहौल मंडल के लिए 45 करोड़ 67 लाख रूपये तथा स्पिति उपमंडल के लिए 40 करोड़ 60 लाख रूपये का बजट का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को दी गई 10 गारंटीयों में से 6 को पूरा कर दिया गया है और बाकी गारंटीयों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पूरा किया गया और प्रदेश में कर्मचारियों के सम्मानजनक सेवानिवृत जीवन सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय लिया गया, जिससे 1 लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारी लाभान्वित हुए और हिमाचल प्रदेश ओपीएस लागू करने वाला पहला राज्य बना है।

 उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 हजार 355 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पैंशन योजना के अंतर्गत पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2023 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से उबरने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मानजनक जीवन यापन के लिए सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना शुरू की है, जिसमें पात्र महिलाओं को चरणबद्ध रूप से 1500 रुपये प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष पहल की है और सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम शुरू करने की गारंटी को भी पूरा किया है उन्होंने बताया कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से युक्त राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है जिससे ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान गत वर्ष विभिन्न विभागों के उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया। 

कार्यक्रम में स्थानिय पाठशालाओं केे बच्चों व स्थानिय महिला मण्ड़लों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जिन्हे बाद में मुख्यअतिथि द्वारा पुरूस्कार देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानिय विधायक अनुराधा राणा, जिला परिषद अध्यक्ष बीना कुमारी, उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार,  पुलिस अधीक्षक मंयक चौधरी सहित जिला के विभिन्न अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Vinay Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner , DC Lahaul & Spiti , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD