Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब में लाल चंद कटारूचक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

बेरोजगारी समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा 50,000 से अधिक युवाओं की बिना किसी सिफारिश के भर्ती

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, 76th Republic Day, Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag, Rajesh Tripathi, DC Sri Mukatsar Sahib, Sri Mukatsar Sahib, Deputy Commissioner Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता तथा वन मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम, श्री मुक्तसर साहिब में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने पंजाबवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ भारत गणराज्य की स्थापना हुई। 

उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि इस संविधान के कारण आज हम सभी जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 50,000 से अधिक युवाओं को बिना किसी सिफारिश के विभिन्न विभागों में भर्ती किया है। 

हमारी सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार ने शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है। हमारी सरकार ने इस वित्तीय सहायता योजना के तहत अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90% घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली योजना के तहत शून्य बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। 

पंजाब सरकार ने गोइंदवाल पावर प्लांट को 1080 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा, जो किसी राज्य सरकार द्वारा निजी पावर प्लांट खरीदने का पहला मामला है। इस पावर प्लांट का नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को मुफ्त बिजली सुविधा जारी रखने के लिए 9330 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए पंजाब सरकार ने पी एस पी सी एल को 18276 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी का भुगतान किया किया है। वित्तीय वर्ष 2024 25 दौरान अब तक 9251 करोड़ रुपए की सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक 401 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया है। 

पेराई वर्ष 2023-24 के दौरान समस्त भुगतान कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों को सब्सिडी के रूप में 242.43 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। पराली प्रबंधन के लिए, 85.23 टन प्रतिदिन की क्षमता वाले 4 कंप्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी .) प्लांट चालू हो चुके हैं, और 7 अन्य परियोजनाएं जल्द शुरू की जाएंगी।

इसी तरह, राशन वितरण को सुचारू बनाने के लिए 14,420 ई-पॉस किट्स खरीदी गई हैं, जिनमें ई-पॉस मशीनें, आयरिस स्कैनर और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें शामिल हैं। राशन डिपो पर एक ई-पॉस किट और वजन मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पंजाब सरकार ने 'ट्री प्रिजर्वेशन पॉलिसी फॉर नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एंड पब्लिक लैंड्स-2024' को मंजूरी दी है, जिसके तहत 2030 तक वन क्षेत्र को 7.5% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। 

केंद्र सरकार ने इसके लिए 792.88 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है, जिसे जापानी इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जे आई सी ए) के सहयोग से लागू किया जाएगा। वन विभाग ने पिछले दो वर्षों में 276 पदों पर भर्तियां की हैं, जिनमें डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर, वन गार्ड और क्लर्क के पद शामिल हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एन.सी.सी. और स्काउट्स ने परेड में भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 

विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस द्वारा 20 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।

इस अवसर पर विधायक श्री मुक्तसर साहिब श्री जगदीप सिंह काका बराड़, उपायुक्त श्री राजेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री तुषार गुप्ता सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त हवलदार श्री सुखचरण सिंह (निका बराड़) ने पैरा-ग्लाइडिंग द्वारा फूलों की वर्षा कर अपने अद्भुत करतब दिखाए।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag , Rajesh Tripathi , DC Sri Mukatsar Sahib , Sri Mukatsar Sahib , Deputy Commissioner Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD