Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए बनेगी नई नीतिः सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kewal Singh Pathania, 76th Republic Day,Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नई नीति लाएगी। उन्होंने यह बात उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे राज्य के खिलाड़ियों के दल को संबोधित करते हुए कही। राज्य का 200 सदस्यीय दल 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेगा।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। जिला स्तर पर बुनियादी खेल ढांचे का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। इसी तरह, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये के स्थान पर तीन करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए यह राशि एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ की गई है।

एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये कर दी गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 30 लाख रुपये के स्थान पर 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये के स्थान पर 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये के स्थान पर तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये के स्थान पर दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये के स्थान पर एक करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के कल्याण की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि उनका भी खेल से जुड़ाव रहा है और खिलाड़ियों की जरूरतों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले अंडर-17 और अंडर-19 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 150 रुपये और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए 250 रुपये डाइट मनी मिलती थी।  वर्तमान राज्य सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर क्रमशः 400 रुपये तथा 500 रुपये किया गया है। इसी प्रकार, अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी गई है। 

खेल छात्रावासों में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी भी 150 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, राज्य से बाहर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अब 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए एसी थ्री-टियर रेल किराया तथा 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए इकोनॉमी क्लास हवाई किराया दिया जाएगा।

इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा तथा बावा हरदीप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान तथा विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kewal Singh Pathania , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD