Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, 76th Republic Day,Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में  76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री  प्रो. चंद्र कुमार ने  राष्ट्रीय ध्वज फहराकर  समारोह का शुभारंभ किया और पुलिस,  होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस,  स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य  मार्च पास्ट की सलामी ली।

प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में  ज़िलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में महान स्वतंत्रता सेनानियों  के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद  करते हुए उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि  भारतीय संविधान  सभी देशवासियों  के लिए एकता और अखंडता का प्रतीक है। 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि संविधान  के मूल स्वरूप और  गरिमा को बनाए रखने के लिए  कांग्रेस सरकार का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद  देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, राजीव गांधी  विद्युतीकरण जैसी महत्वाकांक्षी  योजनाओं  के सफल   कार्यान्वयन के सार्थक व सकारात्मक  परिणाम निकले हैं।  

राज्य सरकार ने भोजन, शिक्षा, सूचना, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे अधिकारों को सुनिश्चित बनाकर  जनसाधारण को  समाज की अंतिम पंक्ति से लाकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। प्रो. चंद्र कुमार ने आकांक्षी  ज़िला चंबा के सर्वांगीण विकास  को सुनिश्चित  बनाने के लिए राज्य सरकार की विशेष प्रतिबद्धता का जिक्र  भी अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय  में स्वास्थ्य सेवाओं को  सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ ज़िले के ग्रामीण तथा  शहरी  क्षेत्रों में  सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री  ने इस  दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों,  गैर सरकारी संस्थाओं  सहित  मार्च पास्ट करने वाली टुकड़ियों एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों- कलाकारों  को  पुरस्कृत किया।  कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों  के विद्यार्थियों एवं  सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने आकर्षक  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

स्थानीय विधायक नीरज  नैय्यर, पूर्व मंत्री  आशा कुमारी, अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी  कमल ठाकुर, उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,पूर्व सैनिक विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी   एवं   स्थानीय  गण मान्य  लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD