Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

76वें गणतंत्र दिवस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

देश की आज़ादी के लिए जानें देने वाले शूरवीरों को किया याद

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Rajesh Dhiman, DC SBS Nagar, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, Deputy Commissioner S.B.S. Nagar, 76th Republic Day, Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई,स्वतंत्रता संग्रामियों और बागवानी मंत्री महिंदर भगत ने 76वें गणतंत्र दिवस पर आई.टी.आई. ग्राउंड नवांशहर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह और परेड कमांडर डी.एस.पी. शाहबाज सिंह सहित परेड का निरीक्षण करने के बाद शानदार मार्च पास्ट से सलामी ली। 

इस मौके पर उन्होंने आज़ादी संग्रामियों, शहीद सैनिकों के परिवारों और विशिष्ट उपलब्धियों वाली शख्सियतों का सम्मान किया और जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल और सिलाई मशीनें वितरित की। इस अवसर पर स्कूल बच्चों द्वारा देशभक्ति आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और गिद्दा तथा भंगड़ा की धमालें पाई गईं। 

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान उनके साथ विधायक बंगाऔ पंजाब राज्य कंटेनर एवं वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी, विधायक बलाचौर संतोष कटारिया और विधायक नवांशहर नछत्तर पाल ने भी विशेष रूप से भाग लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने जहां जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, वहीं देश की आज़ादी के लिए लड़े लंबें संघर्ष में अपनी जानें देने वाले हजारों देशभक्त शूरवीरों को अपना दिल से सम्मान अर्पित किया, वहीं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अहम योगदान को भी सलाम किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने पद की शपथ भी शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में ली थी। इसके अलावा पंजाब सरकार ने अहम फैसले लेते हुए सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगाई हैं। 

मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने में अहम भूमिका निभाने के बाद अब पंजाब सरकार ने वहां शहीद-ए-आज़म का प्रतिमा स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यह ऐलान किया गया है कि राज्य सरकार शहीद-ए-आज़म के पैतृक गांव खटकर कलां में एक 850 मीटर लंबी विरासत गलियारे का निर्माण करेगी, जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबी लोगों के शानदार योगदान को दर्शाएगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिक जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की है और इस वित्तीय सहायता योजना में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। 

देश की सुरक्षा के लिए जानें देने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को भी एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने धर्मी फौजियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति माह कर दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज़ादी संग्रामियों हमारा गर्व हैं और सरकार ने राज्य के आज़ादी संग्रामियों या उनके वारिसों को मिलने वाली पेंशन 9400 से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति माह की है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों के वारिसों को पंजाब सरकार की सीधी भर्ती में आरक्षण का भी प्रबंध है। उन्होंने कहा कि कृषि विविधता पर भी राज्य सरकार का विशेष ध्यान है और बागवानी के तहत क्षेत्रफल 4 लाख 39 हजार 210 हेक्टेयर से बढ़ाकर 4 लाख 81 हजार 743 हेक्टेयर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, मुफ्त बिजली और अन्य प्रशासनिक सुधार पंजाब सरकार के मुख्य एजेंडे हैं और इन क्षेत्रों में क्रांतिकारी कार्य किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब सरकार ने खेलों और पर्यटन को प्रोत्साहित करने, भूमिगत जल बचाने, कृषि सहायक व्यवसायों को प्रोत्साहित करने, पराली की संभाल, गन्ना किसानों की मदद, गांवों में पुस्तकालय स्थापित करने, गांवों और शहरों के चौमुखी विकास, सड़क ढांचे की मजबूती, औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति और निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स, फरिश्ते योजना, भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन जैसी नई पहलों के अलावा एनआरआई पंजाबी के मामलों को ऑनलाइन तरीके से हल करने और नई दिल्ली हवाई अड्डे पर फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने जैसे अहम प्रयास किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य को फिर से रंगला, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए तत्पर है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को शानदार यादगार चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आई.टी.आई. ग्राउंड के लिए अपने अधिकारिक फंड से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इसी तरह उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की।

इस मौके पर ए.डी.जी.पी (प्रोविज़निंग) नागेश्वर राव, जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रिया सूद, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के उप चेयरमैन ललित मोहन पाठक 'बल्लू', पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास कॉर्पोरेशन के उप चेयरमैन कुलजीत सिंह सरहाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन सतनाम सिंह जलालपुर, नगर सुधार ट्रस्ट नवांशहर के चेयरमैन सतनाम सिंह जलवाहा, मार्केट कमेटी नवांशहर के चेयरमैन गगन अग्निहोत्री, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) राजीव वर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अवनीत कौर, एस.डी.एम. नवांशहर डॉ. अक्षिता गुप्ता के अलावा न्यायिक, सिविल और पुलिस अधिकारी तथा अन्य प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Rajesh Dhiman , DC SBS Nagar , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Deputy Commissioner S.B.S. Nagar , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD