Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अनिल विज का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला

केजरीवाल पर भी कसा तंज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने भाजपा की बेहतर लोक कल्याणकारी कार्यप्रणाली को मदेनजर कहा कि “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे”। 

वहीं, दूसरी ओर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि “इनकी (राहुल गांधी) देश विरोधी हरकते है, देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है। चीन की पार्टी के साथ भी इनके तालमेल उजागर होते रहते है। यह देश के नहीं बल्कि देश के विरुद्ध लोगों के साथ है”।

श्री विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा हिंदूवादी नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के तहत वाद दायर करने की मांग की है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि “कोर्ट में कोई क्या याचिका दायर करे इस पर वे कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन इनकी (राहुल गांधी) हरकते ऐसी है, जो देश विरोधी है और ये देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है।  

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर हमला करते हुए लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “वे (केजरीवाल) रोज सुबह उठकर आरोपों की पोटली खोलते है और नए आरोप लगाते है। 

उन्होंने कहा कि लगता है कि केजरीवाल ने चुनाव तक की स्क्रिप्ट तैयार करवा ली है और उसमें चुनाव के बाद हार कर रोने का भी सीन है। मंत्री ने कहा कि उनका 40 साल का राजनीतिक एक्सपीरियंस यह कहता है कि चुनाव में वहीं आरोप लगाता है जो हारने वाला होता है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार उन्हें फंड नहीं दे रही पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “सरकार सारे देश में अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए फंड देती है लेकिन आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं पश्चिम बंगाल में लागू न करे तो उन्हें जनता को सच्चाई बतानी चाहिए”।

वही कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा द्वारा भाजपा पर प्रदेश में शिक्षा तंत्र को खराब करने के आरोप पर चुटकी लेते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हुड्डा साहब क्या पढ़ा रहे है, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे है उन्होंने क्या किया आज शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है, अच्छे स्कूल बनाए जा रहे है”।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD