Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

केलांग में आज से शुरू हुआ 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर

उपायुक्त राहुल कुमार ने किया शुभारंभ

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में आइस हॉकी संघ लाहौल स्पीति एवं ग्राम  पंचायत केलांग के संयुक्त तत्वाधान में  आयोजित सात दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का उपायुक्त राहुल कुमार ने शुभारंभ किया । इस शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के 50 के करीब बच्चे व  युवा केलांग के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि ज़िला लाहौल स्पीति के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

 इस धनराशि से जिला के बच्चों को विशेष कर युवाओं को शीतकालीन व साहसिक खेलों के प्रति  प्रोत्साहित व प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  इन खेलों से जुड़े आधारभूत संरचनाओं तथा बेहतरीन स्तर का प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण  प्रशिक्षण संस्थान केंद्र मनाली व उपकेंद्र  जिस्पा के माध्यम से प्रशिक्षण व प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। शीतकालीन खेलों से जुड़े बेहतरीन स्तर के उपकरण मुहैया करवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से इस धन राशि का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए  विभिन्न शिविरों के माध्यम से ज़िला के काजा, सिस्सू व दारचा -जिस्पा में शीतकालीन खेलें आयोजित करवाई जा रही है।ताकि यह बच्चे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके और जिला का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिला के अन्य क्षेत्रों में भी शीतकालीन खेलों की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है और उपयुक्त स्थलों को भी चिन्हित किया जाएगा।

उपायुक्त ने केलांग के आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि माइनस ठंड में देर रात तक केलांग के युवा रोज रात को आइस हॉकी स्केटिंग रिंक की सफाई कर उसमें पानी डाल कर अगले दिन के लिए आइस रिंक तैयार कर रहे हैं उसके लिए उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा की  स्थानीय लोग भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित बना रहे हैं और बच्चों व युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है।

शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोनम जंकपो  व लाहौल स्पीति आइस हॉकी एसोसिएशन  के सदस्य राहुल रॉय, देवी सिंह,सुनील तेनजिन ने मुख्य अतिथि का टोपी खतक पहना कर सम्मानित किया। पंचायत प्रधान सोनम जंगपो ने आयोजन से जुड़े वॉलिंटियर्स व महिला मंडल  तथा स्थानीय लोगों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने यह भी कहा किआने वाले समय में यहां के बच्चे इस खेल में जिला, प्रदेश व देश का  प्रतिनिधित्व करेंगे और जिला का नाम भी रोशन करेंगे। इस अवसर पर केलांग  सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार लाल सहित गण मान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD