Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 13 कैडेटों का महज दो महीनों में एन.डी.ए. और अन्य सुरक्षा अकादमियों में हुआ चयन

मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद 66 कैडेट विभिन्न सुरक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में हुए शामिलः अमन अरोड़ा

Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute,MRSAFPI,National Defence Academy,NDA,S.A.S Nagar,Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 13 कैडेटों का पिछले दो महीनों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) और अन्य रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में चयन होने से एक नया मील का पत्थर स्थापित हुआ है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए आज पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के राज्य में सत्ता संभालने के बाद इस संस्था के विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में चुने जाने वाले कैडेटों की संख्या 66 तक पहुंच गई है। 

यह सफलता रक्षा सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति प्रदेश सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि आठ कैडेट अमरनप्रीत सिंह, केशव सिंगला, सूर्यावर्धन सिंह, फतेहवीर सिंह, सूर्यान्श ठाकुर, भवतेवीर सिंह, राघव शर्मा और साहिल शर्मा एन.डी.ए.-153 कोर्स के लिए एन.डी.ए., खड़कीवाला (पुणे) में शामिल हुए हैं। इसी तरह, अनिकेत शर्मा मध्य प्रदेश के महू में कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सी.टी.डब्ल्यू) में शामिल हुआ, जबकि मानस तनेजा तकनीकी प्रवेश योजना (टी.ई.एस.)-52 कोर्स के लिए तेलंगाना के सिकंदराबाद में सी.टी.डब्ल्यू में शामिल हुआ। 

उन्होंने आगे बताया कि वासू महिता 217 ए.एफ.ए. कोर्स के लिए एयर फोर्स अकादमी (ए.एफ.ए.), डुंडीगल में शामिल हुआ। जसकरण सिंह (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. का सी.टी.डब्ल्यू) ए.एफ.ए. के 217 कोर्स में शामिल हुआ, जबकि प्रशांत कुमार (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. का सी.टी.डब्ल्यू) रीमाउंट वेटरनरी कोर सेंटर एंड कॉलेज, मेरठ में 92 आर.वी.वाइ.ओ. (रीमाउंट वेटरनरी यंग अफसर) कोर्स में शामिल हुआ।

जिक्रयोग्य है कि कैडेट अरमानप्रीत सिंह ने एन.डी.ए.-153 कोर्स के लिए ऑल इंडिया मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि केशव सिंगला ने इसी कोर्स के लिए ऑल इंडिया मेरिट में 15वां रैंक प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री ने इन कैडेटों को रक्षा सेवाओं में करियर के चुनाव पर बधाई दी और रक्षा सेवाओं में उनकी शिक्षा और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच चौहान, वी.एस.एम., ने बताया कि संस्था के पांच और कैडेट मार्च 2025 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए जॉइनिंग लेटर का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके अलावा, 13वें कोर्स के कैडेट अपने सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) के इंटरव्यू दे रहे हैं।

 

Tags: Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , National Defence Academy , NDA , S.A.S Nagar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD