Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट के 15वें कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा में 3300 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए

प्रशिक्षण के लिए 48 उम्मीदवार चुने जाएंगे

Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Major General Ajay H Chauhan,S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर (मोहाली) में शुरू होने वाले 15वें कोर्स के लिए आज आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में 3329 उम्मीदवार शामिल हुए। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में लड़कों (4128) ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। यह सफलता मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों और संस्थान की उच्च सफलता दर के कारण मिली है।

गौरतलब है कि यह संस्थान कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व वाले रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित है। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वीएसएम, ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-3बी1, मोहाली में स्थापित परीक्षा केंद्र का अचानक दौरा किया। 

इस प्रवेश परीक्षा के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-3बी1, मोहाली; पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, पीएपी कॉम्प्लेक्स, जालंधर; और एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने पहुंचे। मेजर जनरल अजय एच. चौहान ने बताया कि इस परीक्षा में से शीर्ष 150 सफल उम्मीदवारों को बाद में अंतिम चयन प्रक्रिया जैसे साक्षात्कार और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। 

इनमें से पंजाब भर के 48 उम्मीदवारों को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और इसी स्तर की अन्य अकादमियों के माध्यम से सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए इस संस्थान के अनुभवी और उच्च योग्यता प्राप्त स्टाफ की देखरेख में प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद से इस संस्थान के कुल 74 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारी बने हैं। 

इसके अलावा, 64 कैडेट प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हुए हैं और 12 कैडेट कॉल-अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Major General Ajay H Chauhan , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD