Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जालंधर के नवनिर्वाचित आप मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और विकास का एक-एक पैसा पारदर्शिता के साथ खर्च किया जाएगा: मेयर विनीत धीर

Vineet Dhir, Mayor, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

जालंधर के नवनिर्वाचित आप मेयर विनीत धीर ने आज नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया। सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और कई पार्षद भी उनके साथ मौजूद रहें। धीर ने जालंधर नगर निगम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी पार्षदों और जालंधर निवासियों को धन्यवाद दिया।

मेयर धीर ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक समेत सभी वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व को भी धन्यवाद किया और उनके भरोसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। प्रशासन की प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए धीर ने कहा, "हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

जालंधर के विकास के लिए आवंटित एक-एक पैसा शहर की भलाई के लिए पारदर्शी व प्रभावी ढंग से खर्च किया जाएगा।'' उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि शासन के सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। धीर ने जालंधर को एक विकसित और सुंदर शहर में बदलने के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया। 

उन्होंने कहा कि सीवेज ओवरफ्लो, पानी की कमी और खराब स्ट्रीट लाइटिंग जैसे मुद्दों को हल करना, बुनियादी ढांचे का विकास, टूटी सड़कों की मरम्मत और मौजूदा बुनियादी ढांचे का समय पर रखरखाव सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम के भीतर राजस्व संग्रह प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर और शहर के वित्तीय संसाधनों का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में तेजी लाएंगे और उसके लिए आवंटित धन का उचित उपयोग सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरी के विकास के लिए उचित प्रक्रिया अपनाई जाए एवं सभी विभागों को दक्षता और जवाबदेही के साथ काम करने को प्रेरित किया जाए। मेयर ने जालंधर निवासियों से शहर की प्रगति में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जालंधर का विकास सिर्फ मेयर, डिप्टी मेयर या पार्षदों की जिम्मेदारी नहीं है। 

यह एक सामूहिक कर्तव्य है जिसके लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में शहरवासियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। धीर ने बताया कि जमीनी स्तर की चुनौतियों से निपटने के लिए नगर निगम के सभी विभागों के साथ बैठकें निर्धारित की गई हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में तेजी से तेज प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।

मेयर धीर ने सामूहिक प्रयासों और पारदर्शी शासन के माध्यम से जालंधर को एक मॉडल शहर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि मेरी टीम और जालंधर के लोगों के समर्थन से, हम शहर के लिए अपने लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

Tags: Vineet Dhir , Mayor , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD