Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' ने पंजाब की विभिन्न नगर परिषदों और पंचायतों में शानदार जीत दर्ज की

लोगों की समस्याओं का अब जल्द होगा समाधान: अमन अरोड़ा

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurpreet Singh Banawali, Dr. Vijay Singla, Sahnewal Municipal Council, Sardulgarh Nagar Panchayat, Bhikhi Nagar Panchayat, Rampura Phul Municipal Council
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद और पंचायत चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। इन सभी परिषदों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया है। नगर परिषद साहनेवाल से पूजा रानी को अध्यक्ष, कुलविंदर सिंह काला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्वर्ण कुमार सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया।

वहीं नगर पंचायत घरूआं में आप नेता मनमीत कौर को अध्यक्ष, हरप्रीत भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुखजीत कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और लोगों को भरोसा दिलाया कि पूरी टीम इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और लगन से निभाएगी।

नगर पंचायत सरदूलगढ़ से वीना रानी को अध्यक्ष, सुखजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली मौजूद रहें। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों को आश्वासन दिया कि आप नेता क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

नगर पंचायत भीखी में सुखप्रीत कौर को अध्यक्ष, पप्पी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और परविंदर शर्मा गोरा को उपाध्यक्ष चुना गया। विधायक डॉ. विजय सिंगला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।नगर परिषद रामपुरा फूल से आप नेता किरणदीप कौर बराड़ को अध्यक्ष, रविंदर सिंह निक्का को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह सिद्धू विशेष तौर पर मौजूद रहें। उन्होंने मुंह मीठा करवाते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इन जीतों का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया, जिनकी पारदर्शी और विकासोन्मुख नीतियों ने इसे संभव बनाया। अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अटूट प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की भी सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवनिर्वाचित टीम लोगों की स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करेगी।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurpreet Singh Banawali , Dr. Vijay Singla , Sahnewal Municipal Council , Sardulgarh Nagar Panchayat , Bhikhi Nagar Panchayat , Rampura Phul Municipal Council

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD