Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी मुद्दे पर 'आप' प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

कहा पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government,  Harbhajan Singh ETO, Hardeep Singh Mundian,Barinder Goyal, Dr. Sunny Ahluwalia, Deepak Bali, Neel Garg, Govinder Mittal, Parminder Goldy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

केन्द्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ में सलाहकार की जगह मुख्य सचिव लगाने के मुद्दे पर आज आम आदमी पार्टी (आप) प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। आप नेताओं ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह मामला भी पंजाब के साथ भेदभाव को दर्शाता है।

आप प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह ईटीओ, हरदीप सिंह मुंडियां और बरिंदर गोयल एवं आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया, दीपक बाली, नील गर्ग गोविंदर मित्तल, परमिंदर गोल्डी और फैरी सोफत शामिल थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सलाहकार की जगह मुख्य सचिव का पद केंद्र का पंजाब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। 

आम आदमी पार्टी इसका सख्त विरोध करती है। यह फैसला चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश है। हम इसे किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ पर ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक सभी तरह से पंजाब का ही हक है। चंडीगढ़ को पंजाब के 27 गांवों उजाड़ कर बनाया गया था। राज्य के बंटवारे के समय भी कहा गया था कि संघीय क्षेत्र का स्टेटस टेंप है। 

राजीव गांधी लोगोंवाल समझौते में भी कहा गया था कि पांच साल में चंडीगढ़ पंजाब को सौंप दिया जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं सौंपा गया।  आप नेता ने सवाल उठाया कि यह समझ से परे है कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है? 

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की भी आलोचना की और कहा कि केंद्र में दोनों पार्टियों की सरकार रही लेकिन उन्होंने चंडीगढ़ पंजाब को वापस देने के लिए कुछ नहीं किया बल्कि उल्टे पंजाब का अधिकार छीनने की कोशिश की। अरोड़ा ने कहा कि गवर्नर साहब ने हमें भरोसा दिया है कि वह केंद्र सरकार और होम मिनिस्ट्री तक हमारी और तीन करोड़ पंजाबियों की आवाज पहुंचाएंगे।

केंद्र का मकसद पंजाब की मंडी व्यवस्था को खत्म करना है, आम आदमी पार्टी किसानों को पूंजीवादी समर्थक भाजपा से शोषण नहीं होने देगी : हरपाल चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में लगातार किसान विरोधी नीतियों के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र कृषि प्रणाली, विशेषकर मंडी प्रणाली को खत्म करने के उद्देश्य से कानून ला रहा है, जो पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

चीमा ने कहा कि पंजाब के किसानों ने पहले भी भाजपा द्वारा लाए गए तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने केंद्र पर निजी कॉर्पोरेट-नियंत्रित बाजारों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मंडियों को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे किसानों का शोषण होगा और उनकी आर्थिक बर्बादी होगी। उन्होंने कहा कि जब मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी तो निजी बाजार के माध्यम से बड़े कॉरपोरेट हमारे किसानों को लूट लेंगे।

चीमा ने कृषि नेताओं के साथ परामर्श करने और ऐसी नीतियों को खारिज करने एवं पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा के लिए विचारशील कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा की। उन्होंने किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और आम आदमी पार्टी की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harbhajan Singh ETO , Hardeep Singh Mundian , Barinder Goyal , Dr. Sunny Ahluwalia , Deepak Bali , Neel Garg , Govinder Mittal , Parminder Goldy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD