Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब को औद्योगिक हब बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bal Mukand Sharma
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

पंजाब में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और व्यापार मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कंपनियों के सीईओ और प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। सूचना प्रौद्योगिकी, मशीनी बुद्धिता (एआई), बुनियादी ढांचा, बागवानी, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओज और प्रतिनिधियों ने पंजाब सरकार द्वारा उठाए जा रहे निवेश प्रोत्साहन कदमों की सराहना की। 

साथ ही उन्होंने अपने निवेश प्रस्तावों को जल्द ही पंजाब सरकार को सौंपने का आश्वासन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी नीति तैयार हो चुकी है, जिसे 31 मार्च से पहले कैबिनेट द्वारा स्वीकृत कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नीति व्यापक अध्ययन और विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है, जो राज्य के आईटी क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार निकट भविष्य में कौशल विकास को समय की आवश्यकता के अनुसार बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने निवेशकों को बताया कि इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल को पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ पोर्टल घोषित किया गया है, जिसके माध्यम से एक वर्ष में 55 हजार लघु, छोटे और मध्यम उद्यमों का पंजीकरण हुआ है।

उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू करके प्रगति के नए रास्ते खोले हैं। उन्होंने निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों को पंजाब आने का खुला निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा, इन्वेस्ट पंजाब के सेक्टर अधिकारी संजीव गुप्ता और सलाहकार दानिश बिलाला ने औद्योगिक विकास और निवेश के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में एसएफओ फाउंडेशन के चेयरमैन जगमोहन सिंह सेखों, बूटेस इम्पैक्स टेक लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट बिनू नायर, स्काईबून के एमडी जतिन सिंधी, नेक्सवेदा के संस्थापक संदीप नारंग, आईएसएफए के कार्यकारी निदेशक अक्षत अग्रवाल, जेनएक्स एआई के निदेशक अंजिक्य दुंभरे, सी ई ओ जीआईआर लॉजिस्टिक्स के सीईओ सुराजीत सरकार सहित अन्य प्रमुख निवेशक उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bal Mukand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD