Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्षय ओबेरॉय ने अपने करियर के महत्वपूर्ण उपलब्धि पर की बात

14 साल के फिल्मी सफर के बाद पहुंचे धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" तक

Akshay Oberoi, Karan Johar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके हैं, ने अपने करियर के एक बड़े उपलब्धि पर चर्चा की। फिल्म जगत में 14 साल की मेहनत और संघर्ष के बाद अक्षय को धर्मा प्रोडक्शन्स जैसी प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में काम करने का मौका मिला है, जिसे मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर संभालते हैं। 

अक्षय ने धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को अपने करियर का एक बड़ा ब्रेक बताया है। अपने सफर को याद करते हुए अक्षय ने कहा, “मुझे धर्मा प्रोडक्शन्स जैसे पावरहाउस का ध्यान आकर्षित करने में 14 साल लग गए। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत मील का पत्थर है। 

हमारी इंडस्ट्री में करण जौहर की फिल्में न सिर्फ अपनी कहानी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनके दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए भी मशहूर हैं। धर्मा की फिल्म का हिस्सा बनना एक सपना जैसा है क्योंकि यह एक विरासत से जुड़ने जैसा है। इसका अनुभव और सम्मान हर अभिनेता के लिए बेहद खास होता है।"

अक्षय आगे कहते है, "फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन यह उससे कहीं अधिक है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास है। 

मैंने हमेशा माना है कि मेहनत और लगन का फल मिलता है, और धर्मा के साथ यह साझेदारी उसी का प्रमाण है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह मेरे करियर के नए अध्याय की शुरुआत है।” शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और करण जौहर व अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की आगामी फिल्मों में से एक खास पेशकश होगी। 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2025 की सबसे मनोरंजक रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है।

 

Tags: Akshay Oberoi , Karan Johar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD