Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

तहसीलदार के नाम पर 11,000 रुपए रिश्वत लेते वसीका नवीस रंगे हाथ गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वसीका नवीस राज कुमार उर्फ गिन्नी को तहसीलदार गिद्दड़बाहा के नाम पर 11,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी गुरदीप सिंह निवासी सराभा नगर मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब की शिकायत के आधार पर की गई। 

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क करते हुए आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर गांव हुसनर में ज़मीन खरीदी थी और रजिस्ट्री करवाने के लिए वह गिद्दड़बाहा स्थित जॉइंट सब रजिस्ट्रार के दफ्तर गया था। वहां वसीका नवीस राज कुमार ने रजिस्ट्री लिखी और तहसीलदार दफ्तर में रजिस्ट्री जमा कराने के बाद आरोपी ने 11,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई।

शिकायतकर्ता ने उक्त वसीका नवीस से रिश्वत देने बारे में फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसे सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और वसीका नवीस राज कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 11,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियाऔर रजिस्ट्रीआरोपी के दफ्तर की दराज से बरामद की गई।

इस संबंध में वसीका नवीस के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा थाना में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD