Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। 

प्रदेश में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडर्न डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है। संजय रतन ने कहा कि सरकार का प्रथम लक्ष्य शिक्षा का प्रसार करना है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर शिक्षण संस्थान में वे सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके जिसके विद्यार्थी हकदार हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से ज्वालामुखी के बानूए दा खूह में डे बोर्डिंग स्कूल खुलने जा रहा है और इसके प्राइमरी विंग का टेंडर भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर यह डे बोर्डिंग स्कूल बन कर तैयार हो जाएगा जिससे क्षेत्र के बच्चों को अपने घर के नजदीक ही उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विधायक ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किसी भी संस्थान के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी दिन स्कूल के प्रधानाचार्य वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते है और बच्चों और अध्यापकों की मेहनत दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब वह पुरस्कार वितरण समारोह में आए थे तो स्कूल प्रशासन द्वारा एनसीसी की मांग की गई थी और सरकार द्वारा उनकी मांग पूरी की गई। इस वर्ष उन्हें एनसीसी की टुकड़ी देख कर प्रसन्नता हुई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटियारा को 21 हजार, प्राथमिक विद्यालय कुटियारा को 5100 रुपए तथा प्राथमिक विद्यालय अप्पर बडोली को 5100 रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में बीडीओ सुरानी अंशु चंदेल, नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग प्रवीण कुमार, रेंज ऑफिसर इशानी, जिला परिषद सीमा देवी, उपप्रधान ग्राम पंचायत कुटियारा राजिंदर सिंह, पूर्व प्रधान सरिता, एसएमसी सदस्य मोहिंदर सिंह सहित अध्यापक अभिभावक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD