Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

ट्रांसपोर्टरों से लाखों रुपये की रिश्वत लेने वाला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का गनमैन विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

ए.टी.ओ. बठिंडा और उसके गनमैन को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया गया

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आर.टी.ए.) बठिंडा के साथ गनमैन के रूप में तैनात सिपाही सुखप्रीत सिंह को अपने सहयोगियों की मदद से ट्रांसपोर्टरों से लगभग 20-25 लाख रुपये मासिक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहाली अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर विजीलेंस ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन के तहत बठिंडा जिले के रामपुरा कस्बे के नजदीकी गांव लहरा धुरकोट के एक ट्रांसपोर्टर धर्म सिंह द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सहायक परिवहन अधिकारी (ए.टी.ओ.) द्वारा उनके ट्रकों और टिपरों के चालान किए जा रहे थे। 

सिपाही सुखप्रीत सिंह और कस्बा मौड़, जिला बठिंडा निवासी जग्गी सिंह उससे अंकित कुमार,सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी (ए टी ओ) बठिंडा और अन्य के नाम पर उस(शिकायतकर्ता) ट्रकों और टिपरों को चालान और जुर्माने से बचाने के लिए प्रति ट्रक 1800 रुपये मासिक “सुरक्षा राशि” की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने दबाव में ए.टी.ओ. के गनमैन गुरंजीत सिंह द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 15,000 रुपये अदा किए थे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और इसे सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।

इस शिकायत की जांच के दौरान आरोपों को सही पाया गया क्योंकि आरोपी कर्मचारी ट्रांसपोर्ट वाहनों को बिना रोक-टोक चलने देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता के बयान और ऑडियो सबूतों के आधार पर सिपाही सुखप्रीत सिंह और जग्गी सिंह के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब, मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

फ्लाइंग स्क्वाड टीम की पूछताछ में सिपाही सुखप्रीत सिंह ने ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत मांगने और लेने की बात स्वीकार की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन व्यक्तियों और उनके सहयोगियों द्वारा ट्रांसपोर्टरों से लगभग 20-25 लाख रुपये मासिक वसूले जा रहे थे।

पूछताछ के दौरान सिपाही सुखप्रीत सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने के लिए जगी सिंह और कुछ छोटे ट्रांसपोर्टरों सहित आम व्यक्तियों की मदद ली जाती थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ए.टी.ओ. अंकित कुमार का एक अन्य गनमैन सिपाही गुरंजीत सिंह ट्रांसपोर्टरों से 8-10 लाख रुपये मासिक वसूलता था, जबकि शेष ट्रांसपोर्टरों से सुखप्रीत खुद 7-8 लाख रुपये वसूलता था।

प्रवक्ता ने कहा कि ए.टी.ओ. बठिंडा, उसके गनमैन गुरंजीत सिंह और अन्य व्यक्तियों की भूमिका जांच के अधीन है और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है ताकि सुखप्रीत सिंह द्वारा किए गए इकबालिया बयान सहित अन्य सबूतों के आधार पर आमने-सामने पूछताछ की जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि इस जांच के आगे बढ़ने के साथ और खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD