Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डा. रवजोत सिंह ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ गौशाला आई.पी.एस. साइट के पास अस्थाई पंपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया

बायोगैस प्लांट स्थापित करने और रंगाई उद्योग सी.ई.टी.पी. और एस.टी.पी. के उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश जारी किए

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sant Balbir Singh Seechewal,Jitendra Jorwal, DC Ludhiana, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Jan 2025

Last updated on: Jan 02, 2025, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ ' बुड्ढे दरिया' के गौशाला प्वाइंट के पास एक अस्थाई पंपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चल रहे काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.)जतिंदर  जोरवाल, नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, ए.डी.सी रोहित गुप्ता, नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर परमदीप सिंह सहित नगर निगम और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह अस्थाई पंपिंग स्टेशन राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा 'बुड्ढे दरिया' में प्रदूषण कम करने के लिए शुरू की गई 'कार सेवा' के तहत स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गौशाला प्वाइंट से एस.टी.पी. जमालपुर तक सीवरेज पानी को पंप करना है जब तक कि गौशाला के स्थान पर एक स्थाई इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आई.पी.एस.) स्थापित नहीं हो जाता।

गौशाला आई.पी.एस. स्थापित करने की परियोजना अदालत में चल रहे मामले के कारण लंबित है। इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने प्रक्रिया को तेज करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि गोबर और औद्योगिक अपशिष्टों को ' बुड्ढे दरिया' में न डाला जाए। 

डा.रवजोत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी परिसरों में बायोगैस प्लांट स्थापित करने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इन प्लांटों में गोबर का उपयोग बायोगैस बनाने में किया जाएगा। तब तक, अधिकारियों को डेयरी यूनिट से गोबर इकट्ठा करने और उसे निर्धारित स्थानों पर डंप करने की अस्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की 'बुड्ढे दरिया' को साफ करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा शुरू की गई 'कार सेवा' के तहत उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। डा.रवजोत सिंह ने कहा कि इस अस्थायी पंपिंग स्टेशन की स्थापना से निश्चित रूप से दरिया में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि इसके तहत सीवरेज पानी को दरिया में जाने से पहले जमालपुर एसटीपी पर उचित ढंग से ट्रीट किया जाएगा।

डा.रवजोत सिंह ने कहा कि ' बुड्ढे दरिया' में प्रदूषण कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है और इस संबंध में संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए है।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sant Balbir Singh Seechewal , Jitendra Jorwal , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD