Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अब लोग आसानी से आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

डॉ. बलबीर सिंह ने 'स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब' मोबाइल ऐप किया लॉन्च

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, State Health Agency Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2024

Last updated on: Dec 31, 2024, 00:00 IST

पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज एक एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन 'स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब' लॉन्च किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके व्यक्ति अब अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपनी पात्रता की आसानी से जांच कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह ऐप इस योजना से संबंधित सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों की जानकारी भी प्रदान करता है, जहां जरूरतमंद लोग इस सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज करवा सकते हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 1.68 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 88 लाख लाभार्थी पहले ही अपने ई-कार्ड बनवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही यह महत्वपूर्ण सुविधा एक विशेष योजना है क्योंकि इसमें उन लाखों अतिरिक्त व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर नहीं किए जाते। 

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में जे-फॉर्म वाले किसान, छोटे व्यापारी, स्मार्ट राशन कार्ड धारक, श्रम बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूर और मान्यता प्राप्त पत्रकारों सहित लगभग 45 लाख परिवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले आम लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना संबंधित कार्डों के लिए अपनी पात्रता का पता लगाने हेतु सरकारी अस्पतालों या सेवा केंद्रों में जाना पड़ता था। 

उन्होंने आगे कहा कि अब पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई इस महत्वपूर्ण सुविधा के माध्यम से पंजाब के लोग मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाबवासियों को 'स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब' ऐप पर अपनी पात्रता की जांच कर अपने कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव श्री कुमार राहुल, सीईओ स्टेट हेल्थ एजेंसी श्रीमती बबीता, निदेशक मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ. अवनीश कुमार और पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज के डॉ. वरिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , State Health Agency Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD