Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की पहली बैठक में शामिल हुए पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री

नए पदाधिकारियों को चंडीगढ़ निवासियों के कल्याण के लिए काम करने के लिए किया प्रेरित

Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Laljit Singh Bhullar,Dr. S.S Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2024

Last updated on: Dec 30, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के घोषित नए संगठन के पदाधिकारियों की पहली बैठक आज सेक्टर 39 में हुई। इस दौरान आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी और पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया समेत अध्यक्ष डीएसपी विजयपाल और महासचिव ओंकार सन्नी औलख शामिल हुए।

इस अवसर पर अध्यक्ष डीएसपी विजयपाल ने पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी और पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी आलाकमान का धन्यवाद किया। डॉ. एसएस आहलूवालिया ने इस अवसर पर कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक वॉलन्टियर शहरवासियों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहा है। नवगठित संगठन में 86 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। 

आने वाले समय में पार्टी द्वारा बड़ी संख्या में अन्य वॉलन्टियरों को भी विभिन्न पद दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले समय में चंडीगढ़ के विकास में काफी रोड़े अटकाए हैं। भाजपा के इन गलत कामों से शहरवासी काफी दुखी हैं। इस मौके पर आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे वालंटियर्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर बड़े पद देती है, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चंडीगढ़ के लोगों के कल्याण के लिए अपने प्रयासों को तेज करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और पार्टी को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वे शहरवासियों के हित के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।

इस दौरान मेयर कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष पार्षद हरदीप सिंह, पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल, आभा बंसल, सचिव मीना शर्मा, कौशल सिंह, रवि मणि, संयुक्त सचिव मंदीप कालरा, सिमरनजीत सिंह सिम्मी, सुनील सेहरा, सन्नी बैरवा, राजेश चौधरी, कांता धमीजा , हरकेश लक्की राणा, नरेंद्र कुमार भाटिया, सुदेश खुरचा, बुलारे एवं पार्षद योगेश ढींगरा, जेजे सिंह, मनमोहन पाठक, ललित मोहन, साहिल मक्कड़, कंवलप्रीत सिंह जज, पीपी घई, शरणजीत सिंह, राजविंदर सिंह, रुलदा सिंह, फेरी सोफत, शकील, राजिंदर हिंदुस्तानी, डॉ. जगपाल सिंह, देसराज सनावर, दिनेश पासवान, संदीप, विक्रांत तंवर, महिला विंग अध्यक्ष पार्षद प्रेम लता, पार्षद सुमन, ममता कैंथ, यूथ विंग अध्यक्ष पार्षद राम चंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Laljit Singh Bhullar , Dr. S.S Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD