Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वर्ष 2024 में पंजाब के शहरों की सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता में 2634.15 एमएलडी की वृद्धि : डॉ. रवजोत सिंह

शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार हेतु 450 करोड़ रुपये की योजना

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2024

Last updated on: Dec 30, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 2024 के दौरान राज्य के निवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह प्रगति शहरी बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों में एक वर्ष के दौरान किए गए विकास को प्रदर्शित करती है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब में कुल स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता 2142 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) से बढ़कर 2634.15 एमएलडी हो गई है, जिसमें 492.15 एमएलडी की अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है। इस वृद्धि का उद्देश्य शहरी आबादी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना और स्वच्छ जल संबंधित प्रणालियों को सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, 650 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 607 एमएलडी की क्षमता वाले 52 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माणाधीन हैं। 

ये परियोजनाएं अगले 1-2 वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है, जिससे राज्य की सीवरेज प्रबंधन क्षमता और अधिक बढ़ेगी। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार शहरी बुनियादी ढांचे के सुधार को प्राथमिकता दे रही है। शहरी स्थानीय इकाइयों (यूएलबी) के पास उपलब्ध फंड्स और चालू वित्तीय वर्ष के दौरान आवंटित 450 करोड़ रुपये की ग्रांट से शहरी इलाकों में महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए हैं। 

इन प्रयासों के तहत शहरी क्षेत्रों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा। भूमिगत जल पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार सतही नहरी जल के माध्यम से बड़े पैमाने पर जल आपूर्ति परियोजनाओं को लागू कर रही है। इनमें अमृतसर (440 एमएलडी), जालंधर (275 एमएलडी), और पटियाला (115 एमएलडी) जैसे प्रमुख शहरों में परियोजनाएं क्रियाशील हैं। 

इसके अलावा, 580 एमएलडी की क्षमता वाली लुधियाना जल आपूर्ति परियोजना भी जल्द ही क्रियाशील हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्यभर के 87 कस्बे सतही जल आपूर्ति परियोजनाओं पर केंद्रित हैं। इस परियोजना का उद्देश्य शहरी आबादी के लिए निरंतर और स्थायी जल उपलब्ध कराना है। जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना, अमृतसर, और जालंधर में दिन-रात जल आपूर्ति पायलट परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। 

ये प्रयास "ड्रिंक फ्रॉम टैप" प्रोग्राम को पंजाब के अन्य शहरों तक विस्तारित करने की व्यापक योजना का हिस्सा हैं। सरकार की सफाई के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत महत्वपूर्ण प्रगति की है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मशीनरी की खरीद, अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित करने और पुराने कचरे के निपटान के लिए शहरी स्थानीय इकाइयों को 401.73 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

इसके अलावा, राज्य में सफाई और सीवरेज संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए 39.55 करोड़ रुपये के निवेश से 730 सीवर सफाई मशीनें खरीदी जा रही हैं। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 पंजाब के शहरी विकास दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव का दौर रहा है। बेहतर सीवरेज ट्रीटमेंट, टिकाऊ जल आपूर्ति प्रणालियां, मजबूत बुनियादी ढांचे का विकास और स्वच्छ वातावरण के साथ, राज्य सरकार अपने निवासियों के लिए अधिक टिकाऊ, रहने योग्य और उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त कर रही है। 

ये उपलब्धियां पंजाब के लोगों को विश्वस्तरीय नागरिक सेवाएं और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD