Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

डीएसपी विजय पाल बने चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष

ओंकार सनी औलख को महासचिव किया गया नियुक्त

Vijay Pal, DSP Vijay Pal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Chandigarh, AAP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Dec 2024

Last updated on: Dec 29, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने कल देर शाम चंडीगढ़ संगठन की घोषणा की। पार्टी ने डीएसपी विजय पाल को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपी है और महासचिव पद पर ओंकार सन्नी औलख को नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां राज्यसभा सदस्य एवं आप के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक, आप चंडीगढ़ प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक स. जरनैल सिंह और आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी और पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया द्वारा की गई हैं।

इस अवसर पर आज सेक्टर 39, चंडीगढ़ में डॉ. एसएस आहलूवालिया ने अध्यक्ष डीएसपी विजय पाल और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी और लड्डू बांटे और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। डॉ. अहलूवालिया ने सभी पदाधिकारियों से चंडीगढ़ निवासियों के कल्याण के लिए और अधिक प्रयास करने की भी अपील की। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है, जो जनता के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। पार्षद हरदीप सिंह, पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल, पार्षद जसवीर सिंह लाडी, आप नेता आभा बंसल और नरेश बॉबी गर्ग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आप नेता सुखराज संधू, हरजिंदर बावा, मीना शर्मा, कौशल सिंह और रवि मणि को चंडीगढ़ सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही मनदीप कालरा, सिमरनजीत सिंह सिम्मी, सुनील सेहरा, सन्नी बैरवा, बलविंदर सिंह बैंस, शिशुपाल, सरबजीत कौर सिम्मी, राजेश चौधरी, कांता धमीजा, हरकेश लक्की राणा, नरिंदर कुमार भाटिया, सुदेश खुरचा और कुलदीप कुकी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 

पार्षद योगेश ढींगरा को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। आप नेता जेजे सिंह को शिकायत समिति का अध्यक्ष और मनमोहन पाठक को महासचिव नियुक्त किया गया है। जेडी घई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ललित मोहन को इवेंट प्रभारी और सतनाम सिंह को इवेंट सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

धर्मपाल शर्मा एवं हर्ष शर्मा को मीडिया कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। सुखदर्शन सिंह मान को ऑटो यूनियन विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साहिल मक्कड़ को सीए विंग के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव चौधरी को सीवाईएसएस का अध्यक्ष, देविंदर, शुभम झा और विवेक को उपाध्यक्ष और कंवलप्रीत सिंह जज को महासचिव नियुक्त किया गया है। 

पीपी घई एक्स कर्मचारी विंग के अध्यक्ष और जगमोहन सिंह को महासचिव, मनोज शुक्ला को बौद्धिक विंग के अध्यक्ष, पार्षद नेहा मुसावत को उपाध्यक्ष और दरम्यान सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया। शरणजीत सिंह को किसान विंग का अध्यक्ष, राजविंदर सिंह को महासचिव, गुरदीप सरपंच, सोहन और रुलदा सिंह को संयुक्त सचिव, फेरी सोफ्ट को लीगल विंग का अध्यक्ष, टीपीएस अहलूवालिया और एडवोकेट गगन अहलूवालिया को उपाध्यक्ष और अशोक कोहली को महासचिव नियुक्त किया गया है। 

पार्षद मुनव्वर अंसारी को अल्पसंख्यक विंग का अध्यक्ष, शकील को उपाध्यक्ष और सादाब राठी को महासचिव, राजिंदर हिंदुस्तानी को पूर्वांचल विंग का अध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह वीरू को महासचिव, राम मिलन को रेहड़ी पटरी विंग का अध्यक्ष और डॉ. जगपाल सिंह को ग्रामीण विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

देसराज सनावर एससी विंग के अध्यक्ष, कौंसलर पूनम उपाध्यक्ष, दिनेश पासवान महासचिव और अश्वनी पवार सचिव, सतीश कत्याल अध्यक्ष ट्रेड विंग, बजरंग गर्ग और हरमेश उपाध्यक्ष, विक्रांत तंवर महासचिव, रोहित डोगरा सचिव और अशोक कुमार डैनी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 

पार्षद प्रेम लता को महिला विंग अध्यक्ष, पार्षद सुमन को महासचिव, ममता कैंथ, सोनिया, डिंपल और पूजा को उपाध्यक्ष, इकबाल कौर, मनजीत कौर, राजवंत कौर, यशोधा और लक्ष्मी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्षद राम चंद्र यादव को यूथ विंग का अध्यक्ष, जस्सी लुभाना को उपाध्यक्ष, मनप्रीत सिंह चहल को महासचिव और महावीर को सचिव नियुक्त किया गया है।

 

Tags: Vijay Pal , DSP Vijay Pal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Chandigarh , AAP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD