Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

भगवंत सिंह मान गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की बेमिसाल कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी : भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurpreet Kaur, Dr. Gurpreet Kaur, Fatehgarh Sahib, Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की ओर से दिया गया बेमिसाल बलिदान आने वाली पीढ़ियों को ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यहां गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने आए मुख्यमंत्री ने छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के महान बलिदान को सजदा करते हुए कहा कि ये कुर्बानियां विश्व भर के मानवता के इतिहास में बेमिसाल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूचा पंजाब इस महीने को ‘शोक के महीने’ के रूप में मनाता है क्योंकि इन दिनों के दौरान ज़ालिम हाकमों द्वारा छोटे साहिबजादों को जिंदा ही नींव में चिनवा दिया गया था। 

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को इस महान और बेमिसाल बलिदान पर गर्व है, जो पंजाबियों, हमारे देशवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बसे हर एक व्यक्ति के लिए सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन अति पवित्र है, जिस कारण लोग बड़ी संख्या में इस पवित्र स्थान पर माथा टेकने के लिए आते हैं। 

उन्होंने कहा कि पुराने समय से ही दसवें सिख गुरु साहिबान की माता और साहिबजादों की महान कुर्बानी को याद करने के लिए हर साल शहीदी जोड़ मेला मनाया जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि छोटे साहिबजादों को दुनिया के इतिहास में अतुलनीय बलिदान के लिए समूचा विश्व श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबजादों को बहादुरी और निस्वार्थ सेवा के गुण दसमेश पिता से विरासत में मिले हैं, जिन्होंने मानवता की खातिर अनथक लड़ाई लड़ी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब का इतिहास अनगिनत कुर्बानियों से भरा पड़ा है, जो हमारे महान गुरु साहिबान श्री गुरु अर्जन देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरित है, जिन्होंने देश खातिर अपनी जानें वार दीं। 

उन्होंने नौजवान पीढ़ी को देश के लिए निस्वार्थ कुर्बानियों के लिए प्रेरित करने के लिए इस महान बलिदान से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी याद किया कि लोक सभा सदस्य के रूप में कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा तत्कालीन लोक सभा स्पीकर के पास पैरवी करने पर सदन ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। 

उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में ही शहीदी प्राप्त की और उन्होंने सरहिंद के मुगल सूबेदार की ताकत का डटकर मुकाबला करने के लिए अतुलनीय बहादुरी और निडरता का सबूत दिया। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें राज्य और यहां के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी क्योंकि राज्य सरकार महान सिख गुरुओं और शहीदों के नक्शे-कदम पर चलकर समाज के हर वर्ग की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurpreet Kaur , Dr. Gurpreet Kaur , Fatehgarh Sahib , Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD