Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब की सौर ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग : पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के लिए 66 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे

दिसंबर 2025 तक 264 मेगावाट सौर ऊर्जा का होगा इजाफा : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Punjab State Electricity Regulatory Commission, PSERC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

पंजाब के नवीनीकरणीय और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि राज्य को सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाने और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा कुल 264 मेगावाट क्षमता के 66 सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि हर प्लांट 4 मेगावाट क्षमता का होगा। उन्होंने आज यहां मैसर्स वी.पी. सोलर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड को सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एल.ओ.ए.) सौंपा। उन्होंने बताया कि ये प्लांट पी.एस.पी.सी.एल. के 66-के.वी. सब-स्टेशनों के पास लगाए जाएंगे।

बताया गया है कि इस कंपनी को पारदर्शी तरीके से बोली प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। इसके बाद पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (पी.एस.ई.आर.सी.) ने 2.38 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की दर पर पी.एस.पी.सी.एल. को 25 साल के पी.पी.ए. के तहत सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने की सहमति दी है।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सौर ऊर्जा का यह वाणिज्यिक प्रोजेक्ट दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के चालू होने पर सालाना लगभग 400 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा। इस फीडर-आधारित सोलराइजेशन प्रोजेक्ट के लागू होने से कृषि बिजली सब्सिडी में लगभग 176 करोड़ रुपये की सालाना बचत होने की संभावना है। 

यह प्रोजेक्ट राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान करेगा और इसके साथ-साथ ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन को भी घटाएगा। इन सोलर पावर प्लांटों से उत्पन्न ऊर्जा को राज्य में डिस्ट्रिब्यूटेड एनर्जी कंपोनेंट ऑफ रिन्यूएबल पर्चेज ऑब्लिगेशन (आर.पी.ओ.) के तहत लक्ष्यों में शामिल माना जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने पेडा अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से समय पर लागू करने के लिए हर संभव प्रयास करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में लगभग 1,056 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगी, जिससे राज्य में गैर-परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र में कुशल और अर्ध-कुशल व्यक्तियों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

इस अवसर पर पेडा के निदेशक श्री एम.पी. सिंह, जॉइंट डायरेक्टर श्री राजेश बांसल, मैसर्स वी.पी. सोलर जनरेशन प्रा. लिमिटेड के निदेशक श्री प्रमोद चौधरी, श्री हरपाल सिंह संधू उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab State Electricity Regulatory Commission , PSERC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD