Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनडीआरएफ और सेना द्वारा लगभग 23 घंटे तक लगातार चलाया गया बचाव अभियान पूरा हुआ

समयबद्ध मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए

Viraj S Tidke, Additional Deputy Commissioner, ADC Viraj S Tidke, Deepak Pareek, T Benith, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर , 22 Dec 2024

Last updated on: Dec 22, 2024, 00:00 IST

जिला प्रशासन ने मोहाली (सोहाना) में बिल्डिंग ढहने के घटना स्थल पर एनडीआरएएफ, सेना, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की मदद से 23 घंटे तक चलाए गए लगातार बचाव अभियान को आज शाम 4:30 बजे पूरा कर लिया। कार्यवाहक उपायुक्त विराज एस तिड़के ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक और नगर निगम आयुक्त टी बेनिथ की उपस्थिति में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए चलाए इस बड़े अभियान में तब और तेजी आई जब देर शाम एक गंभीर रूप से घायल महिला को मलबे से निकाला गया। 

इसके बाद पूरी रात चला अभियान आज शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहा। एनडीआरएफ ने सायं स्पष्ट कर दिया कि मलबे में अब किसी और व्यक्ति के फंसे होने की संभावना नहीं है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए श्री तिड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक और नगर निगम आयुक्त टी बेनिथ ने बताया कि इस अभियान में एनडीआरएफ, सेना और पुलिस के करीब 600 जवान लगे थे। 

उन्होंने ऑपरेशन के प्रमुख खिलाड़ियों एनडीआरएफ और सेना का आभार जताया और पुलिस, नगर निगम, सिविल और अन्य विभागों की सराहना की जिन्होंने अभियान को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम के करीब 140 सदस्य, सेना की 57 इंजीनियर्स रेजिमेंट के 167, स्थानीय पुलिस के 300 से अधिक और संबद्ध विभागों के बाकी सदस्य इस अभियान में शामिल थे और सभी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाई। 

हादसे में हुई मौतों के बारे में जानकारी देते हुए श्री विराज एस तिड़के ने आगे कहा कि पूरे अभियान में दो मौतें सामने आयी हैं, जिनमें से एक हिमाचल की दृष्टि (20) और दूसरा अंबाला का अभिषेक धनवाल (30) है। उन्होंने कहा कि अभियान पूरा होने की घोषणा करने से पहले एनडीआरएफ ने मलबे की अच्छी तरह से जांच की थी। 

इस अभियान के दौरान एनडीआरएफ को पहले से मौजूद मशीनरी के अलावा एम सी द्वारा अपनी जरूरी मशीनरी भी मुहैया कराई गई थी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करने के लिए इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मोहाली की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दमनदीप कौर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

पूरे अभियान पर जिला सिविल और पुलिस अधिकारियों द्वारा इसके पूरा होने तक कड़ी निगरानी रखी गई। आज राहत अभियान के दौरान एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल, एसपी जिला पुलिस ज्योति यादव बैंस, डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Viraj S Tidke , Additional Deputy Commissioner , ADC Viraj S Tidke , Deepak Pareek , T Benith , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD