Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम : केवल सिंह पठानिया

घरोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में नवाजे होनहार

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Dec 2024

Last updated on: Dec 22, 2024, 00:00 IST

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि  वर्तमान सरकार की ओर से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमना सरकार शिक्षा में गुणवत्ता पर भी विशेष बल दे रही है तथा विद्यालयों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। रविवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह के बार्षिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बोर्डिंग स्कूल खोलने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। 

उन्होंने कहा कि सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा तथा एकल नारियों के बच्चों को भी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने निराश्रित बच्चों को चिल्डन आफ स्टेट का दर्जा देकर उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह के लिए दो अतिरिक्त कमरे निर्मित किए जाएंगे तथा बनाने के लिए ओवरहेड ब्रिज निर्मित किया जाएगा।

 इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए तथा नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित कृश को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इससे पहले प्रिंसिपल निशा डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर सुनील कुमार एसएमसी प्रधान, वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणदीप  राणा,हंसराज पूर्व प्रधान, रमेश ठाकुर, सुभाष सिंह एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सादिक खान,मदन लाल उप प्रधान, मोहिंदर सिंह राणा उप प्रधान, मदन सिंह,नवनीत शर्मा,रमन कुमार,राजिंदर वालिया, बलबीर चैधरी पूर्व प्रधान, विनोद कुमार,कल्पिन्दर सिंह,सम्मी धीमान,प्रशोत्तम चंद,प्यारे लाल,कमल जीत ,प्रताप चंद,हरिओम शर्मा,रोशन लाल,जतिंदर सिंह,भूपिंदर सिंह भरत जरयाल,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD