Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ पंजाब भर में 'आप' का जोरदार प्रदर्शन!

आप नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के फूंके पुतले, भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Protest, Gurdit Singh Sekhon,AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2024

Last updated on: Dec 20, 2024, 00:00 IST

गृहमंत्री अमित शाह की संसद में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की और इसे संविधान निर्माता का अपमान बताया। 

आम आदमी पार्टी के जिला नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों व मंत्रीगणों ने पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जालंधर, पठानकोट, बठिंडा, मानसा, लुधियाना फरीदकोट मोगा सहित तमाम जिला मुख्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जिले के डिप्टी कमिश्नरों को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। आप नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके और उनके खिलाफ नारे लगाए।

ज्ञापन में पार्टी ने अमित शाह की टिप्पणी को देश के लोकतंत्र, संविधान और संविधान निर्माता का अपमान बताया और केंद्र सरकार से गृहमंत्री अमित शाह पर कार्रवाई करने एवं उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। आप नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर डॉ भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान से नफरत करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन जनता के बीच व्यापक गुस्से और आक्रोश को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाना सुनिश्चित किया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बाबा साहब को अपना राजनीतिक आदर्श मानते हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह के बयान के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं और उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों को से बात करते हुए आप नेताओं ने कहा कि अमित शाह अपने बयान से न सिर्फ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है बल्कि उन्होंने ऐसा बोलकर पूरे दलित समाज का अपमान किया है। 

डॉ अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले और शोषित लोगों को संविधान के तहत राजनीतिक और सामाजिक अधिकार दिया एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। देश के दलित समाज के भीतर अमित शाह के बयान से निराशा का भाव फैला है। भारतीय जनता पार्टी को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

जालंधर के एक आप नेता ने कहा कि बेहद दुर्भाग्य की बात है कि देश के गृहमंत्री ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का मजाक उड़ाया। लोकतंत्र के लिए इससे दुखद घटना और कुछ नहीं हो सकता। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है क्योंकि वह डॉ भीमराव अंबेडकर की सोच से डरती है। 

भाजपा को दलित समाज से भी नफरत है। वह मनुस्मृति का समर्थन करने वाली पार्टी है।

 

Tags: Protest , Gurdit Singh Sekhon , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD