स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के सातवें संस्करण की मेजबानी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, झंजेडी के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंगद्वारा की गई थी। 17 अलग-अलग थीम वाली इस चुनौतीपूर्ण तकनीकी लड़ाई में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की 24 टीमों के 144 प्रतियोगियों ने 36 घंटों में चुनौतीपूर्ण तकनीकी लड़ाई में भाग लिया।
सी जी सी मोहाली में पांच सर्वश्रेष्ठ तैयार की गई वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए टीमों ने जमकर प्रतिस्पर्धा की। इन चुनौतियों को प्रतिभागियों की रचनात्मकता, तकनीकी विशेषज्ञता और समस्या-समाधान कौशल का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
उल्लेखनीय है कि देश भर के 51 केंद्रों में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो छात्रों को विभिन्न जटिल समस्याओं को हल करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इस बीच विभिन्न पृष्ठभूमियों के छात्रों ने भारी दबाव, कोडिंग, डिबगिंग और लगातार नवाचार के तहत सहयोगात्मक रूप से काम किया।
इस के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डा. सतीश कुमार, प्रमुख वैज्ञानिक, सी एसआईआर सी एसआई ओ, चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस के साथ ही शामिल हुई प्रतिष्ठित हस्तियों में होवर रोबोटिक्स के सी ईओ डॉ. मुनीश जिंदल और सी डी ए सी मोहाली के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव शामिल थे।
दोनों शिक्षाविदों ने सॉफ्टवेयर विकास के भविष्य को आकार देने में हैकथॉन की परिवर्तनकारी भूमिका और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने युवा रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में ऐसे प्लेटफार्मों के महत्व की भी सराहना की, जिससे भारत के तकनीकी नेताओं की अगली पीढ़ी के पोषण में ऐसी पहलों के महत्व को और बल मिला।
यह हैकथॉन एक रोमांचक अंतिम चरण के साथ संपन्न हुआ, जहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को विजेता घोषित किया गया। जिसमें साइबर वार्डन की टीम को पैन 1664 समस्या, बंगाल टाइगर्स एपेक्स टीम को सहीह एस एच आई एच 1742 समस्या से शानदार जीत मिली।
जबकि टीम एरर 404 ने एस एच आई एच 1667 समस्या को हल किया, लाइनर डिप्रेशन ने एस एच आई एच 1666 समस्या को सबसे बेहतरीन तरीके से हल किया। इन सभी टीमों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
सी जी सी के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागी छात्रों से कहा कि बेशक सभी लोग जीत नहीं सकते लेकिन राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतियोगिताओं तक पहुंचना भी एक उपलब्धि है।
इसके साथ ही इन प्रतियोगिताओं में वे जो नवीनतम तकनीक सीख रहे हैं, यह ज्ञान उन्हें अन्य छात्रों से मीलों आगे ले जाएगा। सी जी सी झंजेड़ी के एमडी अर्श धालीवाल ने कहा कि सी जी सी कैंपस में आयोजित यह तकनीकी प्रतियोगिता झंजेड़ी कैंपस के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रही है। जहां झंजेड़ी कैंपस के हर इंजीनियरिंग छात्र ने टेक्नोलॉजी और कोडिंग में बहुत सी नई चीजें सीखी हैं।