Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

सीजीसी लांडरां की चार टीम्स स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले के लिए हुईं चयनित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां की विरासत में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए, संस्थान की चार टीम्स  - टीम कोड क्रशर, टीम कल्कि कोडर्स, टीम इनोवेटएक्स और टीम रुद्राक्ष - स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2024 के 7वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चयनित हुई हैं। 

यह नेशनल लेवल कम्पटीशन 11 और 12 दिसंबर, 2024 को भारत के 51 सेंटर्स में आयोजित की जाएगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई), इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) स्ट्रीम्स के इन प्रतिभाशाली सीजीसी छात्रों को डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एआईसीटीई, एमआईसी-स्टूडेंट इनोवेशन, मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट और गोदरेज एप्लायंस द्वारा दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर अपने क्रिएटिव सोल्युशन विकसित करने और प्रदर्शित करने के इस प्रमुख राष्ट्रीय अभियान में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। 

सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने सभी चार टीम्स को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए उनके द्वारा प्रस्तुत यूनिक सोल्युशन पर गहरी प्रशंसा व्यक्त की। 

जहां टीम कल्कि कोडर्स और टीम कोड क्रशर एसआईएच 2024 के सॉफ्टवेयर संस्करण में सीजीसी लांडरां का प्रतिनिधित्व करेंगी, वहीं टीम इनोवेट एक्स और टीम रुद्राक्ष हार्डवेयर संस्करण में अपनी क्षमता साबित करेंगी। प्रिथ्वी कापिला (सीएसई) के नेतृत्व में टीम कल्कि कोडर्स में  प्रणव सिंगला, निखिल उपाध्याय, सहज वालिया, निश्का और प्रिया कंबोज टीम मेंबर्स के रूप में शामिल हैं। 

इन्हें गोदरेज अप्लायंसेज द्वारा प्रदान किए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम करना है, जिसमें सस्टेनेबिलिटी, घरेलू उपकरणों जैसे रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर आदि में ऊर्जा और पानी के स्मार्ट संरक्षण को बढ़ावा देने पर काम करना होगा। टीम कोड क्रशर, का नेतृत्व पीयूष गुप्ता (सीएसई) कर रहे हैं और टीम सदस्य प्राची, राहुल शर्मा, प्रेरणा जैन, प्रियांशु चौहान और ऋत्विक शामिल हैं। 

यह टीम एआईसीटीई और मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल (एमआईसी) - स्टूडेंट इनोवेशन द्वारा दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम करेंगे। वे अपने विचारों की क्षमता का प्रदर्शन करके टूरिज्म इंडस्ट्री, विशेष रूप से होटलों और ट्रेवल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक समाधान तैयार करेंगे। 

टीम इनोवेट’एक्स, जो कुणाल धर (ईसीई) के नेतृत्व में है, इसमें टीम मेंबर्स अभय पटेल, इशिता रावत, एकता संधू और अपर्णा कुमारी शामिल हैं। यह टीम बुजुर्ग लोगों में गिरने की रोकथाम के लिए एक पहनने योग्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)- सक्षम सेंसर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

यह प्रॉब्लम स्टेटमेंट उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट और एनआईईपीआईडी द्वारा दिया गया है। टीम रुद्राक्ष, जिसका नेतृत्व रोहित सिंह (एमई) कर रहे हैं और जिसमें टीम सदस्य पीयूष के भारवाल, शिवम पांडे, अभिनव कुमार, अंकिता ठाकुर और अनन्या कुमारी झा शामिल हैं। 

यह टीम सार्वजनिक उपयोग के लिए वेस्टर्न-स्टाइल टॉयलेट्स में फ्लशिंग सिस्टम के लिए एक अभिनव डिज़ाइन विकसित करेगी। युवाओं में विशेष रूप से भारत भर के इंजीनियरिंग छात्रों में, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) छात्रों द्वारा विकसित नवाचारी समाधानों के माध्यम से सरकारी विभागों और निजी संगठनों द्वारा सामना की जा रही जटिल प्रोब्लेम्स का समाधान करने का प्रयास करता है। 

इसे दुनिया का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन मॉडल माना जाता है और इसे दो फोर्मट्स में आयोजित करेंगे - एसआईएच सॉफ्टवेयर संस्करण और एसआईएच हार्डवेयर संस्करण।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Smart India Hackathon , SIH , Smart India Hackathon 2024 , SIH 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD