Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रशासनिक सचिवों को पूंजी सृजन और राजस्व बढ़ाने के निर्देश

वित्त आयुक्त (कराधान) कृष्ण कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Krishan Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां पंजाब सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूंजी सृजन और राजस्व बढ़ाने के प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि को और अधिक गति देने के लिए रणनीतिक कदम उठाना समय की मांग है। पंजाब भवन में आयोजित इस बैठक के दौरान आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को वित्त आयुक्त (कराधान) के रूप में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में पूंजी सृजन के संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे उपेक्षित क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया, जहां से राज्य सरकार राजस्व उत्पन्न कर सकती है। 

वित्त मंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने और फंड लैप्स न होने देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और प्रमुख सचिव वित्त अजोय कुमार सिन्हा ने प्रशासनिक सचिवों के साथ विचार-विमर्श किया। 

उन्होंने उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां पूंजी सृजन और राजस्व उत्पन्न करने के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा और सड़क नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में विकास निधियों के प्रभावी उपयोग के लिए उपाय करने का सुझाव दिया। वित्त आयुक्त (कर) कृष्ण कुमार को सम्मानित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह सम्मान राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। 

वित्त मंत्री ने पिछले महीने के दौरान जीएसटी संग्रह में 62.93 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के लिए कृष्ण कुमार और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप, इस वर्ष नवंबर में 2,477.37 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध जीएसटी संग्रह दर्ज किया गया है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Krishan Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD