Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

आपको सपने देखना बंद नहीं करना चाहिए" - आशीष विद्यार्थी ने "बिज़कॉन्फ्लुएंस 2024" में एलपीयू विद्यार्थियों को प्रेरित किया

बिजनेस एक्सपर्ट्स ने नौकरी बाजार पर एआई और ऑटोमेशन के प्रभावों पर विचार साझा किए

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Bizconfluence 2024, Ashish Vidyarthi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 Dec 2024

Last updated on: Dec 04, 2024, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने सेशन, "बिज़कॉन्फ्लुएंस 2024: डिकोडिंग टुमॉरो बिजनेस डीएनए" का आयोजन किया। जिसमें बिजनेस के भविष्य को आकार देने में एआई, ऑटोमेशन और मानव क्रिएटिविटीके बारे में पता लगाने के लिए बिजनेस एक्सपर्ट, बिजनेस लीडर और छात्र इक्ट्ठे हुए।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता से मोटिवेशनल स्पीकर बने आशीष विद्यार्थी ने अपनी उपस्थिति और एक्सपिरियंस से सभी को प्रेरित किया। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में साधारण शुरुआत से लेकर 11 भाषाओं में 350 से अधिक फिल्मों में शानदार करियर तक के अपने सफर को साझा करते हुए, उन्होंने छात्रों को लचीलापन और व्यक्तित्व को अपनाने की याद दिलाई। 

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं- मायने यह रखता है कि आप कहां जा रहे हैं, उन्होंने ने छात्रों को जीवन और व्यवसाय में अपने अनूठे रास्ते बनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने की मानसिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा, "सपने देखते रहो, भले ही आपके सपने एक बार टूट गए हों। मेरी पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। बाद में, मैंने कुछ शीर्ष फिल्मों में काम किया, जो दृढ़ता, अनुकूलनशीलता और तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के महत्व को दर्शाती है।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिजनेस एक्सपर्ट डॉ. संजीव साहनीएक इंडस्ट्री लीडर, गौरव घई एक करियर रणनीतिकार, संजय कथूरिया फाइनेस एक्सपर्ट, अर्नब नायक स्टार्टअप मेंटर, हर्षक सिन्हा मार्केटिंग विशेषज्ञ पैनल डिस्कशन का हिस्सा बने। उन्होंने जॉब मार्किट पर एआई और ऑटोमेशन के असर, उच्च मांग वाले कौशल विकसित करने के महत्व और व्यवसाय शुरू करने और उसे बढ़ाने के लिए पैक्टिकल सलाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। 

पैनलिस्टों ने छात्रों को क्रिएटिविटी और प्रॉबल्म साल्विंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ.रश्मि मित्तल ने एंटरप्रिन्योर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित  करने के लिए एलपीयू की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "एलपीयू एक्सपेरिमेंटर ट्रेनिंग, इंडस्ट्रियल प्रोग्राम और बिज़कॉन्फ्लुएंस जैसे आयोजनों के माध्यम से विश्व स्तरीय बिजनेस प्रोफेशनल को बुलाते है, जो सलाह, संसाधन और स्टार्ट-अप के अवसर प्रदान करता है। 

विभिन्न विषयों में एकीकृत व्यवसाय के साथ, छात्रों ने पहले से ही कई क्रिएटिव बिजनेस शुरू किए है जिन्होंने एंटरप्रिन्योरशिप में सफलता हासिल की है।" प्रश्नोत्तर के दौरान छात्रों ने उद्योग और व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उनके बिजनेस और व्यक्तिगत विकास के लिए कार्रवाई योग्य जानकारी से अवगत करवाया।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Bizconfluence 2024 , Ashish Vidyarthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD