Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गांवों के विकास के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के मुकम्मल खात्मे के लिए पंचायतें आगे आएं : डॉ. रवजोत सिंह

जिला होशियारपुर की 1403 पंचायतों के 9314 पंच-सरपंचों को शपथ दिलाई गई

Dr. Ravjot Singh,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Bram Shanker Jimpa,Jai Krishan Rouri,Raj Kumar Chabbewal,Komal Mittal,DC Hoshiarpur,Deputy Commissioner Hoshiarpur,Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Dec 2024

Last updated on: Dec 03, 2024, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जिला होशियारपुर की 1403 पंचायतों के 9314 पंच और सरपंचों को शपथ दिलाते हुए कहा कि पंचायतें न केवल गांवों के विकास में बल्कि सामाजिक बुराइयों के खात्मे में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिले की 273 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जो गांवों में आपसी भाईचारे का प्रमाण हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंचायतों को मजबूत करने और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों से आह्वान किया कि वे जनता द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं और गांवों की तस्वीर बदलने के लिए ठोस कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि पंचायतें समय पर संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएं। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नए चुने गए सरपंचों/पंचों को बधाई देते हुए अपील की कि पंचायतें गांवों से सामाजिक बुराइयों का पूर्णतः उन्मूलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में रिकॉर्ड विकास कार्यों के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों को पंजाब सरकार की ओर से हरसंभव मदद और सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि गांवों का समग्र विकास हो सके। लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पंचायतों को निर्देश दिया कि वे गांवों में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ लामबंद होना समय की प्रमुख मांग है, और हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और गांवों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके विकास कार्यों में भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पंच/ सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जा सके। उन्होंने शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला वासियों को बधाई दी।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने एसएसपी सुरेंदर लांबा और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवजोत सिंह, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ब्रम शंकर जिंपा, जसवीर सिंह राजा गिल, करमबीर सिंह घुम्मण, डॉ. इशांक कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का जिला प्रशासन की ओर से सम्मान किया।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, जिला परिषद के चेयरमैन देव राज, पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी, गऊ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल सिंह चेची, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन हरमिंदर बख्शी, मुकेरियां से आप पार्टी के हल्का इंचार्ज गुरधियान सिंह मुल्तानी, डॉ. जतिंदर कुमार, और कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bram Shanker Jimpa , Jai Krishan Rouri , Raj Kumar Chabbewal , Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD