Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डा.रवजोत सिंह ने अलावलपुर में 10.61 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

एस.टी.पी. सहित नया सीवरेज सिस्टम 10 हज़ार से अधिक लोगों को मुहैया करवाएगा सीवरेज सुविधाएं: डा. रवजोत सिंह

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अलावलपुर/ जलंधर , 03 Dec 2024

Last updated on: Dec 03, 2024, 00:00 IST

अलावलपुर में सैनीटेशन सुविधाओं के सुधार की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा.रवजोत सिंह ने 10.61 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीवरेज प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा। इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैक्ट का उद्देश्य सीवरेज सम्बन्धित लोगों की लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा करते अलावलपुर को पंजाब में सबसे साफ़- सुथरा बनाना है।

डा.रवजोत सिंह ने आगे बताया कि इस प्रोजैक्ट के द्वारा 10452 आबादी को कवर किया जाएगा, जिसमें 896 मीटर इंटरसैपटिंग सीवरेज लाईन, एक 2 एम.एल.डी. सामर्थ्या वाला सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, मेन पम्पिंग स्टेशन, 100 मीटर राइजिंग लाईन और एक स्क्रीनिंग चैंबर शामिल है। डा. रवजोत सिंह ने बताया कि मौजूदा समय गंदे पानी को गाँव के छप्पड़ में फैंका जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि इस नए प्रोजैक्ट के साथ गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा साफ़ करके फिर सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गाँव के छप्पड़ को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेगा। डा. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध है और लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए राज्य में अनेक प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई है। 

उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास में नई मिसालों कायम की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलावलपुर शहर में लगाए जा रहे इस प्रोजैक्ट ने राज्य के विकास की तरफ एक और मील पत्थर स्थापित किया है।

इस मौके पर अन्यों के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रधान नगर कौंसिल नीलम रानी, मुख्य इंजीनियर सतनाम सिंह, सुपरडैंट इंजीनियर अशीस राय, कार्यकारी इंजीनियर जतीन वासुदेवा और कार्य साधक अधिकारी नगर कौंसिल अलावलपुर रामजीत सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD