Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तरूणप्रीत सिंह सौंध ने देश विरोधी ताकतों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए वीरेश शांडिल्य को सम्मानित किया

Tarunpreet Singh Sond, Khanna, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Veeresh Shandilya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 03 Dec 2024

Last updated on: Dec 03, 2024, 00:00 IST

विश्व प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर की याद में खन्ना पंजाब में हुए 21वें जागरण में हजारों लोगों की मौजूदगी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध ने एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर हजारों लोगों व संतों की मौजूदगी में दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर सरदूल सिकंदर की पत्नी अभिनेत्री व पंजाबी गायक अमर नूरी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसठ व सरदूल सिकंदर के बेटे गायक सारंग सिकंदर, अलाप सिकंदर व कई राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे। 

पंजाब के उद्योग पंचायती राजमंत्री सहित कई अहम महकमों के भगवंत मान सरकार में मंत्री तरूण प्रीत सिंह सौंध ने वीरेश शांडिल्य को सम्मानित करने के बाद गले लगाया और कहा कि वह पंजाब सहित पूरे देश में राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ तो मुहिम छेड़े ही हुए हैं वहीं पंजाब में हिन्दु सिख भाईचारे को मजबूत करने की मुहिम छेड़े हुए हैं। 

वहीं सरदूल सिकंदर की धर्मपत्नी अमरनूरी ने कहा कि वीरेश शांडिल्य की राष्ट्रभक्ति वाली मुहिम देश के हर नागरिक में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरेश शांडिल्य देश में आतंकवाद के खिलाफ जो मुहिम छेड़े हुए हैं ऐसा लगता है कि वह भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, उधम सिंह, असफाक उल्ला खान, मदन लाल ढींगरा, खुदीराम बोस, करतार सराबा की सोच पर पहरा दे रहे हैं।

 वहीं कैबिनेट मंत्री से सम्मान मिलने पर वीरेश शांडिल्य ने हजारों लोगों की मौजूदगी में पंजाब के खन्ना निवासियों को बधाई दी कि उनके खन्ना में सरदूल सिकंदर जैसे फनकार ने जन्म लिया और खन्ना का नाम देश दुनिया में रोशन किया। वहीं वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच को नमन किया कि वह पंजाब की अमन शांति के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं और पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की मुहिम छेड़े हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि आज सरदूल सिंकंदर की याद में खन्ना में हो रहे 21वें जागरण में सरदूल सिकंदर परिवार उनकी पत्नी अमर नूरी व एकता क्लब ने जो उन्हें सम्मान दिया वह उसे हमेशा सिर पर रखेंगे। वहीं उन्होंने ऐलान किया अमर नूरी उनकी बड़ी बहन है और खन्ना शहर के लोगों का एक घर अंबाला भी है वहीं वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरूण प्रीत सौंध को कहा कि पंजाब की अमन और शांति पंजाब में हिन्दु सिख भाई चारे की मजबूती के लिए वह हमेशा भगवंत मान सरकार के साथ खड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि खून की एक बूंद बहाए बिना भगवंत मान ने खालिस्तान की मुहिम चलाने वाले अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल में डाला। इस मौके पर पंजाब के एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष गुरशरण सिंह बिट्टू, राष्ट्रीय सचिव मनीष पाशी व राजिंदर पुरी, मुकुल गोयल, गोल्डी पाहवा भी वीरेश शांडिल्य के साथ मंच पर मौजूद थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , Khanna , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Veeresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD