Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जालंधर जिला राज्य भर में अग्रणी; एड्स एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राप्त किए दो स्थान

स्वास्थ्य विभाग और युवा सेवाए विभाग को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार मिला

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

एचआईवी/एड्स और नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान के लिए जिला जालंधर को राज्य स्तरीय एड्स दिवस पर दो सम्मान मिले है, जिससे राज्य भर में स्वास्थ्य विभाग और युवा सेवाए विभाग ने जिले का नाम रोशन किया है। एचआईवी/एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता गतिविधियों के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य भर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बीते दिन पटियाला में विश्व एड्स दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सौंपा है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एड्स खिलाफ अभियान के तहत जिले के रेड रिबन क्लब और युवा सेवा विभाग द्वारा की गई उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए पुरस्कार दिए है। युवा सेवा विभाग के नेतृत्व में, 39 सक्रिय क्लबों ने युवाओं को एचआईवी/एड्स और नशे के बुरे परिणाम के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा किए गए गम्भीर प्रयासों को प्रदेश भर में उत्कृष्ट प्रयास घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन पहलों ने एचआईवी/एड्स के खिलाफ लड़ाई में किए जा रहे प्रयासों को उजागर किया है, जिसमें इसकी शीघ्र पहचान और उपचार, रोगी देखभाल और सार्वजनिक शिक्षा और प्रभावित व्यक्तियों के जीवन में सुधार शामिल है।

डा. अग्रवाल ने समाज में एचआईवी/एड्स उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य और युवा सेवा विभाग के गंभीर प्रयासों और समर्पण की सराहना की। सिविल सर्जन डा.गुरमीत सिंह, जिला एड्स कंट्रोल अधिकारी रितु दादरा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में उनके योगदान के लिए और सहायक निदेशक युवा सेवा रवि दारा और उनकी टीम की बहुत सराहना की।

डिप्टी कमिश्नर ने अन्य विभागों को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इसी तरह जमीनी स्तर पर लाने का न्योता दिया ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता फैलाई जा सके और संबंधित लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि एड्स के बारे में जागरूकता ही मानव जीवन को बचा सकती है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग और युवा सेवाएं विभाग का योगदान सराहनीय है।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD