Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ढली बस स्टैंड के निर्माण में सरकार ने बचाए 3.75 करोड़ रुपये : मुकेश अग्निहोत्री

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh, Deputy Chief Minister, Mukesh Agnihotri, Harish Janartha,APMC Shimla Chairman, Dev Anand Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की अनुमानित स्वीकृति प्रदान की थी तथा लगभग 13.25 करोड़ रुपये से पूरा कर लिया गया है। 

इससे लगभग 3.75 करोड़ रुपये की धनराशि की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसर में 13 दुकानें, कांफ्रेंस हाल, रेस्ट रूम, टिकट काउंटर, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, एक्टिविटी रूम, कैंटीन जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी हाल ही में 250 डीजल बसों की खरीद की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 

यह बसें एक या डेढ माह के भीतर निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया अन्तिम चरण में है तथा इलेक्ट्रिक स्टेशनों व वर्कशाप के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम बस अड्डों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है तथा निगम स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। 

निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों की सभी वित्तीय अदायगियों को हर महीने समय पर पूरा किया जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे के साथ ही निगम की पुरानी कार्यशाला के जीर्णोद्धार कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और हिमाचल को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर राज्य और वर्ष 2032 तक समृद्धशाली राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान अनेक ठोस निर्णय लिए हैं। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाए प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं में अडंगे डालने का कार्य कर रहा है। भाजपा जनता के कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का कार्य कर रही है।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vikramaditya Singh , Deputy Chief Minister , Mukesh Agnihotri , Harish Janartha , APMC Shimla Chairman , Dev Anand Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD