Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की रणनीति तैयार

लगातार चौथे दिन 'आप' प्रधान की पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग, नगर परिषद और पंचायतों की हुई समीक्षा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Laljit Singh Bhulla, Hardeep Singh Mundian, Chetan Singh Jauramajra,Meet Hayer, Dr. S.S Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Dec 2024

Last updated on: Dec 01, 2024, 00:00 IST

नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में मंथन का दौर जारी है। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने लगातार चौथे दिन पार्टी नेताओं के साथ निकाय चुनावों को लेकर मीटिंग की और आगे की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। रविवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों के साथ मीटिंग हुई। 

मीटिंग में चुनाव से संबंधित क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ नगर परिषदों, कमेटियों और नगर पंचायतों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। राज्य के पांच नगर निगम के साथ 42 नगर परिषदों और कमेटियों के लिए भी चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी का नगर निगमों के साथ सभी कौंसिल और कमेटियों पर भी पूरा फोकस है। 

मीटिंग में पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा के साथ साथ कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, सांसद मीत हेयर, विधायक बलजिंदर कौर, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, डॉ चरणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह सुखानंद, गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, दविंदर जीत सिंह लाडी धोस, बलकार सिंह सिद्धू, विजय सिंगला, गुरप्रीत सिंह बालावाली, मास्टर जगसीर सिंह, गुरलाल घनौर, जगदीप सिंह बराड़, दलवीर सिंह टोंग, गुरदीप रंधावा, जसवीर सिंह राजा गिल, इंदरजीत कौर मान, करमवीर सिंह घुम्मन, हरमीत सिंह पठानमाजरा और आप नेता सनी आहलूवालिया मौजूद थे। 

इनके अलावा चुनाव से संबंधित जगहों के पार्टी के हलका इंचार्ज, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज, जिलाध्यक्ष और अन्य स्थानीय पार्टी पदाधिकारी भी मीटिंग में मौजूद रहें। मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने पिछले तीन-चार दिनों में सभी नगर निगमों और नगर परिषदों से संबंधित पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की है। 

चुनाव को लेकर हमारी रणनीति तैयार है।  उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी शहरों के लोग में आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। पिछले ढ़ाई सालों के दौरान आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोग बेहद प्रभावित हैं। अब स्थानीय शासन में भी लोग आम आदमी पार्टी को मौका देना चाह रहे हैं। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों में जिस तरह के उत्साह माहौल है, उसे देखकर मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आम आदमी पार्टी इस चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।

तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग को करना है, शहीदी दिवस को लेकर हमने भी चिंता जाहिर की है - अरोड़ा

शहीदी दिवस के बाद नगर निकाय चुनाव कराने की विभिन्न पार्टियों और संगठनों की मांग पर अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीदी दिवस को लेकर हमने भी चुनाव आयोग के सीईओ के समक्ष चिंता जाहिर की है। हमारा भी यही इरादा है कि शहीदी दिवस के दौरान चुनाव न कराए जाएं। लेकिन यह फैसला लेना हमारे हाथ में नहीं है। तारीखों का ऐलान करने की आधिकारिक शक्ति चुनाव आयोग के पास है। वही तारीख निर्धारित करेगा। 

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के कुछ सख्त आदेश है जिसे लेकर चुनाव आयोग भी संशय में है। आयोग को कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए तारीख निर्धारित करना है। इसलिए हमें चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Laljit Singh Bhulla , Hardeep Singh Mundian , Chetan Singh Jauramajra , Meet Hayer , Dr. S.S Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD