Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनमोल गगन मान ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को गांवों का रूप बदलने के लिए प्रेरित किया

अनमोल गगन मान द्वारा पंचायतों की अधिकतर शिकायतों और मांगों का मौके पर निपटारा

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Chandpur, Block Majri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माजरी , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

विधान सभा हलका खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने आज यहां ब्लॉक माजरी और खरड़ ब्लॉक की नवनियुक्त  पंचायत को अपील की कि वे अपने गांव का रूप बदलने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। आज यहां ब्लॉक माजरी में पड़ते गांव चंदपुर में ब्लॉक माजरी और खरड़ की 110 पंचायतों के लिए करवाए गए सेवा समागम  की अध्यक्षता करते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि हल्के के लोगों ने हमें फतवा दे कर सेवा सौंपी गई है।

उन्होंने  पंचायतों से अपील की कि वे अपने गांव के विकास के लिए पंचायती विभाग और प्रशासन से पूरा तालमेल रखें और यदि उन्हें कोई समस्या आती है तो वह मेरे से संपर्क करें। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हलके के सभी गांवों के मैदानों में ओपन जिम लगाने के साथ साथ, तालाबों और गलियों-नालियों की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण इलाके की शामलात जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को छुड़ाकर गांव की पंचायतों को वापस सौंपा जाए।अनमोल गगन मान ने स्पष्ट किया कि जो लोग शामलात जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और अपने निजी लाभ के लिए सरकारी नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध माइनिंग को पूरी तरह रोकने के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

इस मौके पर गांवों की पंचायतों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को विधायक के सामने रखा गया, जिस पर अनमोल गगन मान ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी तुरंत निपटारा किया गया। अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

इस मौके पर मार्केट कमेटी कुराली के चेयरमैन हरीश राणा, अमनदीप सिंह, शुभम गिरी, सरपंच जसप्रीत सिंह, जग्गी कादीमाजरा, सतविंदर सिंह, सुदागर, सभी ब्लॉक प्रधान, हरदीप अरोड़ा, सुखविंदर सिंह बिट्टू, विकास मोहन, मनिंदर सिंह, हरप्रीत कौर तिवड़ और जगदीप राणा विशेष रूप से मौजूद थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Chandpur , Block Majri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD