Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अमृतसर के 450वर्षीय स्थापना दिवस के लिए कुलतार सिंह संधवां ने की बैठक

विभिन्न संस्थाओं से विचार-विमर्श किया

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Ajay Gupta,Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

अमृतसर के 450वें स्थापना दिवस, जो वर्ष 2027 में मनाया जाएगा, को भव्य तरीके से मनाने के संबंध में पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने अमृतसर की धार्मिक, सामाजिक और अन्य संस्थाओं के साथ बैठक की और उनसे सुझाव मांगे कि इसे कैसे बेहतर ढंग से मनाया जा सकता है।

इस बैठक में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे पास केवल दो साल का समय है, और इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए व्यापक तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्याएं इस समय सफाई, बिजली की लटकती तारें और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना हैं।

इस विचार चर्चा को आगे बढ़ाते हुए में स जसविंदर सिंह एडवोकेट ने सुझाव दिया कि बाहर से आने वाले यात्रियों को सही मार्गदर्शन नहीं मिलता। इस वजह से अमृतसर के मेन गेट से श्री दरबार साहिब तक संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री दरबार साहिब के आसपास के आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जागरूक किया जाए कि वे अपनी छतों पर पौधे लगाएं ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और आने वाले यात्रियों पर अच्छा प्रभाव पड़े।

अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ध्यान दिलाया कि हाल गेट से जलियांवाला बाग तक बड़ी संख्या में भिखारी मौजूद हैं, जिन्हें वहां से हटाना बेहद जरूरी है। साथ ही, अवैध कब्जे और आवारा कुत्तों की समस्या का भी समाधान करना होगा। विचार-विमर्श के बाद स संधवां ने कहा कि सरकार 450वर्षीय स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हर दो महीने में बैठक की जाएगी।

स संधवां ने सभी संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि वे 450वर्षीय मनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और योजनाएं तैयार कर सरकार को दें ताकि उसी के अनुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफलतापूर्वक मनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

स संधवां ने समस्त धार्मिक और सामाजिक संस्थानों को अपील करते हुए कहा कि इस पवित्र कार्य के लिए बढ़ चढ़ कर सरकार का सहयोग करें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने और ट्रैफिक व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बिजली की लटकती तारों और रास्ते में बाधा बनने वाले खंभों को हटाने का काम तुरंत शुरू किया जाए।

बैठक में विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमित सरीन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जसप्रीत सिंह समेत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Ajay Gupta , Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD