Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनावों के लिए तैयार, पार्टी नेताओं की लगातार मीटिंग

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ली मीटिंग, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह रहें मौजूद

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Ravjot Singh, Dr. Sunny Ahluwalia, Harbhajan Singh ETO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला के साथ आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में दिन भर बैठकों का दौर चला जिसमें राज्य भर से आए प्रमुख पार्टी नेताओं, विधायकों, जिला प्रभारियों और संगठन से जुड़े लोगों ने चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पटियाला, फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना डिवीजन के नेताओं के साथ दिनभर विस्तृत चर्चा की। अरोड़ा ने रणनीतिक योजना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी नगर निगम चुनाव पूरे पंजाब में हमने जो विश्वास और सद्भावना अर्जित की है, उसे दोहराने का एक अवसर है।

बैठकें शहरी नगर निगम क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करने पर केंद्रित थीं। जमीनी स्तर पर अभियान सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर के नेताओं से प्रतिक्रिया मांगी गई। अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि पार्टी जल्द ही नगर पार्षद उम्मीदवारों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी। चयन प्रक्रिया में योग्यता, सत्यनिष्ठा और लोगों की प्रभावी ढंग से सेवा करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठकों में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर सिंह, मोहिंदर भगत, बरिंदर गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और तरूणप्रीत सिंह सोंध विशेष तौर पर शामिल हुए। वहीं विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ (उपाध्यक्ष), जसवीर सिंह राजा गिल (उपाध्यक्ष), शमिंदर सिंह खिंडा (राज्य सचिव), जगरूप सिंह सेखवां (आप पंजाब महासचिव), अमनदीप सिंह मोही (प्रदेश सचिव), राजविंदर कौर थियाड़ा (प्रदेश सचिव), गुरदेव सिंह लखाना (प्रदेश सचिव) रणजोध सिंह हडाना (प्रदेश सचिव) और आप नेता परमिंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहें।

आप नेताओं ने पार्टी की हालिया उपचुनावों में जीत पर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि इससे पार्टी कैडर का मनोबल बढ़ा है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की प्रशंसा की गई। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब के लोग सरकार की जन-केंद्रित नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।

पार्टी की संभावनाओं पर बोलते हुए, अमन अरोड़ा ने कहा कि हमें नगर निगम चुनावों में नए रिकॉर्ड स्थापित करने का विश्वास है। पंजाब के लोगों ने हमारा काम देखा है और जानते हैं कि आम आदमी पार्टी अपने वादों को पूरा करती है। हम स्थानीय शासन में भी पारदर्शी, ईमानदार और विकास-केंद्रित प्रशासन का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी अपने आउटरीच कार्यक्रमों को तेज करने, संगठनात्मक स्तरों पर सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी चुनावों के लिए सक्षम उम्मीदवारों के चयन को प्राथमिकता देने की योजना बना रही है।

मीटिंग में शामिल अन्य प्रमुख नेताओं में पवन कुमार टीनू, दीपक बाली, डॉ. सन्नी अहलूवालिया, विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, इंद्रजीत सिंह संधू लोकसभा प्रभारी, मेघचंद शेरमाजरा, तेजिंदर मेहता, विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा, जोगिंदर मान फगवाड़ा के हलका प्रभारी, हरमिंदर सिंह बख्शी लोक सभा प्रभारी, ललित सखलानी जिला प्रभारी कपूरथला, विधायक रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल, दिनेश ढल्ल हल्का प्रभारी जालंधर नार्थ, अमृतपाल सिंह, डाॅ. दीपक बंसल लोकसभा प्रभारी लुधियाना, शरणपाल सिंह मक्कड़ जिला अध्यक्ष, परमवीर सिंह जिला सचिव, गुरप्रीत गोगी विधायक लुधियाना पश्चिम, मदन लाल बग्गा विधायक लुधियाना उत्तर, अशोक कुमार पप्पी पराशर विधायक लुधियाना मध्य, दलजीत सिंह ग्रेवाल विधायक लुधियाना पूर्व, राजिंदर पाल कौर छीना विधायक लुधियाना दक्षिण, कुलवंत सिंह सिद्धू विधायक आतम नगर, गुरदर्शन सिंह कुल्ली जिला अध्यक्ष लुधियाना ग्रामीण, प्रदीप सिंह खालसा जिला सचिव लुधियाना ग्रामीण, हरभूपिंदर सिंह धरौड़ जिला अध्यक्ष ग्रामीण - शहरी, सीए सुरेश गोयल ( राज्य कोषाध्यक्ष) और नवजोत सिंह जर्ग लोकसभा प्रभारी फतेहगढ़ साहिब शामिल हुए।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Ravjot Singh , Dr. Sunny Ahluwalia , Harbhajan Singh ETO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD