Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब फ़ूड कमीशन पौष्टिक मिड डे मील और नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट लागू करने के लिए प्रतिबद्ध : चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा

कमीशन के चेयरमैन द्वारा स्कूलों में किचन गार्डन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सख्त निगरानी पर जोर

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन बाल मुकंद शर्मा द्वारा आज जिला प्रशासकीय परिसर में नैशनल फ़ूड सिक्योरिटी को लागू करने के लिए विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और बच्चों के लिए पोषण आहार एवं वितरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा ने मिड डे मील प्रोग्राम का महत्व बताते हुए शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ये गार्डन छात्रों को जैविक खेती सिखाएंगे। इस प्रोग्राम के तहत जिले के 1434 स्कूल द्वारा 1,30,683 विद्यार्थियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। चेयरमैन ने खाद्य पदार्थों की संयुक्त सैंपलिंग की जरूरत पर भी जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि फल और सब्जियां पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता में और विविधता लाएंगे।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।इस अवसर पर अध्यक्ष ने 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा चलाए जा रहे पोषण प्रोग्राम की भी समीक्षा की और अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। 

इसके अलावा उन्होंने कानून के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की और सभी लाभार्थियों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए सख्ती से अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि योग्य लाभार्थियों को भोजन के अधिकार से वंचित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागों को आयोग का मोबाइल नंबर 9876764545 प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद श्री शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के आदमपुर ब्लॉक का दौरा किया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की और लाभार्थियों से बहुमूल्य सुझाव लिए और खाद्य सुरक्षा अधिनियम को सही अर्थों में लागू करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बुद्धिराज सिंह, सिविल सर्जन डा. गुरुमीत सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD