Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. बलबीर सिंह द्वारा पंजाब में प्रसव के दौरान माताओं की मृत्यु दर को घटाने के लिए "सृजन" मोबाइल ऐप लॉन्च

उच्च-जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान करने और समय पर देखभाल प्रदान करने में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की मदद करेगी

 Dr. Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ghanshyam Thori
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 26 Nov 2024

Last updated on: Nov 26, 2024, 00:00 IST

प्रसव के दौरान और नवजात बच्चों को बेहतर देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज "सृजन" मोबाइल ऐप लॉन्च की, जो एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है और जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को गर्भावस्था, प्रसव के दौरान और जन्म के बाद व्यापक देखभाल प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-कम-विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पंजाब घनश्याम थोरी और निदेशक परिवार कल्याण डॉ. जसमिंदर कौर और डिप्टी निदेशक मदर एंड चाइल्ड हेल्थ डिवीजन डॉ. नवजोत भी मौजूद थे। बर्न हेल्दी प्रोग्राम के तहत जापाईगो द्वारा सृजन ऐप तैयार करने में पंजाब सरकार को सहयोग दिया गया है। 

इस मौके पर जन समूह को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि एंड्रॉइड आधारित यह ऐप सहायक नर्स मिडवाइव्स (ए.एन.एम.) और मेडिकल अफसरों के लिए उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं को ट्रैक करके जन्म से पहले, प्रसव के दौरान और जन्म के बाद की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह उच्च-जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, ट्रैकिंग और प्रबंधन को भी मजबूत करेगी, जिससे समय पर और उचित देखभाल को सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि यह ऐप लाभार्थियों के लिए जन्म से पहले से लेकर प्रसव की अवधि तक निरंतर देखभाल की सुविधा भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप्लिकेशन को ब्लूटूथ के जरिए डिजिटल डिवाइसों से जोड़ा जा सकता है, जो लाभार्थी के मापदंडों को सीधे ऐप्लिकेशन पर ट्रांसफर करता है और किसी भी एंट्री की आवश्यकता नहीं होती। 

उन्होंने आगे कहा कि यह ऐप्लिकेशन ऐप पर दर्ज किए गए जरूरी तत्वों के आधार पर उच्च-जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर उचित निर्णय लेने में मदद करती है और ए.एन.एम. के लिए कार्य योजना, एमसीपी कार्ड और डैशबोर्ड तैयार करने में भी मदद करती है। मंत्री ने कहा कि उच्च-जोखिम वाली गर्भावस्थाओं को एम.ओ. ऐप में देखा जा सकता है, जिससे मरीज को तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी और एम.ओ. द्वारा किए गए इलाज को ऐप पर अपलोड किया जा सकता है, जो कि ऐप्लिकेशन का उपयोग करते हुए संबंधित ए.एन.एम. के पास चला जाएगा। 

उन्होंने कहा कि लेबर रूम में ऐप पर सारी जरूरी चीजें रिकॉर्ड की जा सकती हैं, जिससे किसी भी खतरे या बड़ी सुविधा में रेफर करने की आवश्यकता का पता लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब में प्रसव के दौरान होने वाली उच्च मृत्यु दर से निपटने की गंभीर आवश्यकता पर जोर दिया और माताओं और नवजात बच्चों के लिए मानक स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करने की दिशा में इस पहल की सराहना की। 

बताने योग्य है कि इस ऐप को प्रारंभिक तौर पर तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में शुरू किया जाएगा और इसके परिणामों के आधार पर इसका विस्तार किया जाएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य गर्भवती माताओं के लिए प्रक्रियाओं में सुधार करके कम वजन वाले बच्चों के जन्म में 10 प्रतिशत तक कमी लाना है।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ghanshyam Thori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD