Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. बलबीर सिंह ने मोहाली सिविल अस्पताल में उन्नत रक्त घटक पृथक्करण इकाई का उद्घाटन किया

दो रक्त संग्रह और परिवहन वैन का शुभारंभ किया

Dr. Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 25 Nov 2024

Last updated on: Nov 25, 2024, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा व शिक्षा अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज सिविल अस्पताल मोहाली में उन्नत रक्त घटक पृथक्करण इकाई का उद्घाटन किया और दो रक्त संग्रह और ट्रांसपिरेशन वैन का शुभारंभ किया। पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों व नर्सिंग एवं मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान में तीसरा राष्ट्रीय रैंक प्राप्त करने की उपलब्धि ने राज्य के मनोबल को बढ़ाया है ताकि लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके और इसे आगे के उपयोग के लिए सुरक्षित और सावधानीपूर्वक संभालने के लिए उचित व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने बताया कि राज्य में पहले सरकारी क्षेत्र में 26 ब्लड कम्पोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट हैं तथा सिविल अस्पताल मोहाली में 27वीं यूनिट शुरू की गई है। इस अपग्रेडेड यूनिट में पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, प्लेटलेट कंसन्ट्रेट, क्रायोप्रेसिपिटेट तथा प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा उपलब्ध होगा, जिसे इस यूनिट द्वारा एक व्यक्ति के ही रक्त से अलग किया जाएगा। इससे पहले यहां अन्य ब्लड कम्पोनेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इंडियन रेड क्रॉस लुधियाना, राजपुरा, मलेरकोटला, कोटकपूरा, बटाला, फाजिल्का, खन्ना तथा आनंदपुर साहिब सहित आठ और ब्लड सेंटर को ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट में अपग्रेड करने जा रही है। इसके अलावा संपूर्ण रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुनाम, डेराबस्सी, एसबीएस नगर तथा समाना में चार नए ब्लड सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वहां इलाज करवा रहे मरीजों को संपूर्ण रक्त और रक्त घटकों की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों को जरूरत पड़ने पर ये सेवाएं मामूली कीमत पर मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में 182 लाइसेंस प्राप्त रक्त केंद्र हैं, जिनमें से 49 सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं, 7 सेना और 126 निजी संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई रक्त संग्रह और परिवहन वैन आउटडोर कैंपों के लिए फायदेमंद होगी, जिनकी क्षमता एक बार में 100 यूनिट रक्त भंडारण की है और रक्त दान के लिए दो सोफे हैं। स्वास्थ्य और परिवार मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के सरकारी रक्त केंद्रों ने 2023-24 के दौरान राज्य भर में एकत्रित कुल रक्त के मुकाबले 1,83,600 यूनिट रक्त का योगदान दिया है। इसके अलावा, सरकारी अस्पतालों में दाताओं द्वारा स्वैच्छिक रूप से 1,82,211 यूनिट रक्त दान किया गया, जो दान का 99 प्रतिशत है। राज्य द्वारा कुल 2062 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जो मानवता की सेवा में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम के एम डी वरिंदर कुमार शर्मा, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती, एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर, पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डॉ. बॉबी गुलाटी, संयुक्त निदेशक रक्त आधान सेवाएं पंजाब डॉ. सुनीता देवी, सिविल सर्जन डॉ. रेणु सिंह और एस एम ओ डॉ. एचएस चीमा भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD