Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल

 

पूरी दुनिया का मार्गदर्शन है भारतीय संविधान : ओम बिरला

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत में संविधान संग्रहालय के उद्घाटन अवसर पर किया संबोधित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Om Birla, Sonipat, OP Jindal Global University Sonipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 23 Nov 2024

Last updated on: Nov 23, 2024, 00:00 IST

लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान पूरी दुनिया का मार्गदर्शन है और हमें अपने संविधान पर गर्व है। अपने इसी संविधान के गर्व और गौरव के दम पर भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार है।  श्री ओम बिरला आज ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत में संविधान संग्रहालय के उद्घाटन उपरांत आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय संविधान का जो यह संग्रहालय बनाया गया है, वे भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद 26 नवंबर को हम संविधान दिवस मना रहे हैं। इस दिन सभी कॉलेज विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को अपने संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में यह शुरुआत की थी। 

उन्होंने कहा कि हम अपनी विरासत व योगदान को याद करें और अपने देश के संविधान व उसके निर्माताओ पर गर्व करें। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा कि आज हमारे संविधान के मूल्यों को पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं, जो कि हमारे लोकतंत्र की मजबूती है। 

उन्होंने कहा कि हमने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसी संस्कृति को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि आज हम दुनिया में गांधी जी के विचारों पर आगे बढ़ रहे हैं और हमें गर्व है की दुनिया के सभी देशों में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान बना उसे समय समानता की आवश्यकता थी और संविधान के मूल ढांचे में समानता की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सिर्फ कानूनी ढांचा नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज हम खुश हैं कि हम अपने संविधान की बदौलत अंतोदय की भूमिका को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संविधान संग्रहालय का निर्माण करने पर सांसद विश्वविद्यालय के कुलपति व सांसद नवीन जिंदल का धन्यवाद भी किया। 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए गर्व और गौरव है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें स्वतंत्रता एकता और समाजवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी हैं। हमारे संविधान निर्माताओं ने इसी विचार को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान का निर्माण किया। उन्होंने संविधान संग्रहालय के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हमारा देश अपने संविधान की बदौलत लोकतांत्रिक मूल्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने इस संग्रहालय के साथ यह कोशिश की है कि हम संविधान के निर्माण से लेकर उसे लागू होने और उसके देश में विकास की सभी भावनाओं को भावी पीडिया के सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि इस दौरान चार दिन के लिए संविधान पर सेमिनार का आयोजन भी विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, डीसीपी ईस्ट परवीना पी, विश्वविद्यालय के कुलपति  सी राजकुमार  सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Om Birla , Sonipat , OP Jindal Global University Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD