Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा राज्य में 21वीं पशुधन गणना का आगाज

पहली बार गणना के दौरान पशुपालन में महिलाओं की भूमिका को किया जाएगा दर्ज: पशुपालन मंत्री

Gurmeet Singh Khudian Kicks Off 21st Livestock Census In Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 23 Nov 2024

Last updated on: Nov 23, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज श्री मुक्तसर साहिब जिले से राज्य में 21वीं पशुधन गणना का आरंभ किया गया।स. खुड्डियां ने बताया कि इस गणना के दौरान कुल 16 विभिन्न नस्लों के पशुओं और पोल्ट्री की गणना की जाएगी। पहली बार, गणना में पशुपालन व्यवसाय क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को भी दर्ज किया जाएगा। 2019 के बाद दूसरी बार यह गणना डिजिटल रूप में करवाई जाएगी , जिसमें पशुधन की नस्लों और अन्य विशेषताओं का डेटा एकत्र करने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा एक राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, 5 जोनल नोडल अधिकारी, 23 जिला नोडल अधिकारी, 392 पर्यवेक्षक और 1962 गणनाकार नियुक्त किए गए हैं। ये गणनाकार लगभग 65 लाख घरों का दौरा करेंगे ताकि जानवरों की नस्लों और अन्य विशेषताओं के अनुसार उनकी गणना रिकॉर्ड की जा सके।

यह पहली बार होगा कि पालतू कुत्तों की भी उनकी नस्ल के आधार पर गणना की जाएगी। इसके अलावा, पहली बार गौशालाओं में पशुओं और खानाबदोश कबीलों द्वारा पाले जा रहे पशुओं को अलग से गिना जाएगा। इस गणना के दौरान पशुपालन क्षेत्र पर किसानों की निर्भरता के साथ-साथ पोल्ट्री और पशुपालन से जुड़े उपकरणों के आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। यह गणना फरवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इस गणना के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और इसे सुचारू व निर्विघ्न तरीके से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी और विशेष सचिव श्री हरबीर सिंह संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनकी अगुवाई में यह गणना राज्य के पशुपालकों की भलाई के लिए नई नीतियां बनाने में सहायक होगी।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD