Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब राज्य सहकारी बैंक का महिला सशक्तिकरण की ओर अनूठा कदम

महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पटियाला फाउंडेशन के साथ किया समझौता

Punjab State Cooperative Bank, Jagdev Singh Bam, Anindita Mitra, Dr. Jens H. Fischer, Ravee Singh Ahluwalia, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Nov 2024

Last updated on: Nov 21, 2024, 00:00 IST

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, पटियाला फाउंडेशन, ओएमईडी ई.वी. जर्मनी और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस समागम के दौरान पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन श्री जगदेव सिंह बाम और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनिंदिता मित्रा के साथ सीईओ ओएमईडी ई.वी. जर्मनी डॉ. जेंस एच. फिशर और पटियाला फाउंडेशन के सीईओ श्री रवी सिंह आहलूवालिया उपस्थित थे। इस संबंधी अन्य विवरण सांझे करते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आवश्यक उपकरण, कौशल और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना है ताकि उनको उनके उत्पादों की मार्केटिंग, विचारों के आदान-प्रदान और चुनौतियों का आपसी सहयोग से निपटने में मदद की जा सके। 

उन्होंने कहा कि डिजिटल साधनों और रणनीतियों का लाभ उठाते हुए कर इस परियोजना का उद्देश्य डिजिटल विभाजन को पूरा करते हुए स्वयं सहायता समूहों को बड़े बाजारों तक पहुंचने और उनकी उपजीविका को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत एसएचजी के सदस्यों को संवाद, सहयोग और संसाधन साझा करने के लिए एक सुरक्षित, पासवर्ड-संरक्षित डिजिटल स्पेस मुहैया कराया जाएगा।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि यह पहल एक सहयोगी प्रणाली को बढ़ावा देती है, जहां सदस्य संयुक्त रूप से विकास और नवाचार के लिए सुझाव, रणनीतियां और संसाधन साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सदस्यों को अपने मुद्दे उठाने और धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों को उजागर करने का भी अवसर देता है, जिससे विश्वास और सतर्कता का माहौल तैयार होता है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति स्थापित करने और अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, उत्पाद प्रस्तुति और आवश्यक सामग्री जुटाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि एसएचजी को प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए चर्चाएं, विचारों का आदान-प्रदान और सफलता की कहानियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के प्रारंभ में 10 स्वयं सहायता समूहों में सैकड़ों महिलाओं को शामिल करने की योजना है और भविष्य में इसे अन्य समूहों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहयोग और समर्थन के साथ डिजिटल साक्षरता को जोड़ते हुए, इस पहल का उद्देश्य पूरे क्षेत्र और उसके बाहर सतत और सकारात्मक विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए एक आदर्श मॉडल बनाना है।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आशा व्यक्त की कि यह परियोजना महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ने, संवाद करने और एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आवश्यक संसाधनों और डिजिटल क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम करने का ज्ञान प्रदान करके, हम उन्हें अपने आर्थिक भविष्य की जिम्मेदारी उठाने के योग्य बना रहे हैं।

इस दौरान पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन श्री जगदेव सिंह बाम ने इस परियोजना के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट समय की जरूरत हैं और हमें ऐसी पहलों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो महिलाओं को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे अच्छा तरीका है, और हमें ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए।

 

Tags: Punjab State Cooperative Bank , Jagdev Singh Bam , Anindita Mitra , Dr. Jens H. Fischer , Ravee Singh Ahluwalia , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD